हरियाणा : जेईई एडवांस में दूसरी रैंक हासिल करने वाले हिसार के सक्षम ने बताया अपनी सफलता का राज
झारखंड के गोड्डा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 8 आरोपी गिरफ्तार; अन्य दो की तलाश जारी
महाराष्ट्र : पुणे के औंध में एमईडीए की नवीन ग्रीन बिल्डिंग का उद्घाटन, सौर ऊर्जा क्षेत्र में नए युग की शुरुआत
बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर : श्रद्धा, संरचना और सुरक्षा का संगम, भक्तों को सहज दर्शन का अवसर
कांग्रेस नेता कब क्या बोलते हैं, उन्हें खुद ही नहीं पता होता: नित्यानंद राय
ताइवान एथलेटिक्स ओपन : रोहित ने भाला फेंक में जीता स्वर्ण, विथ्या रामराज ने महिलाओं की 400 मीटर दौड़ जीती
Rinku Singh-Priya Saroj: डांस भी खूब करती हैं रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज, सगाई में जमकर लगाईं ठुमके, Video वायरल
Indore Couple Missing: गाइड के बयान के केस उलझा, दंपति अकेले नहीं था, पुलिस पर लगे आरोप
ये हैं Bigg Boss 19 से जुड़ी 5 बड़ी बातें, इस बार होने वाला है बड़ा धमाका

बिप्लब ने संभाली त्रिपुरा की कमान, PM, शाह और माणिक मौजूद

देब के शपथ ग्रहण समारोह में त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार और कई पूर्व कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे। इस बात की जानकारी वाम नेता बिजान धर ने दी।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
बिप्लब ने संभाली त्रिपुरा की कमान, PM, शाह और माणिक मौजूद

बिप्लब देब त्रिपुरा के मुख्यमंत्री (फोटो- ANI)

बिप्लब देब त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्यपाल तथागत राय ने उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार भी उनके शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे।

Advertisment

राज्यपाल ने जिशनू देब बर्मन को राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। त्रिपुरा के इतिहास में बीजेपी पहली बार राज्य में सरकार बनाई है।

48 साल के बिप्लब कुमार देब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। उनका जन्म उदयपुर में हुआ। पश्चिम त्रिपुरा की बनमालीपुर सीट उन्होंने चुनाव जीता है।

शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के अलावा बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।

शपथ ग्रहण समारोह अगरतला के असम राइफल्स मैदान में आयोजित किया गया है। विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 35 सीटें जीतीं, जबकि आईपीएफटी के आठ सदस्य विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे।

हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भारती जनता पार्टी (बीजेपी) को भारी बहुमत मिली है। देब ने छह मार्च को राज्य के राज्यपाल तथागत रॉय से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। जिसके बाद राज्यपाल ने उन्हें आमंत्रित किया था।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Source : News Nation Bureau

Manik Sarkar Biplab Deb Tripura BJP
      
Advertisment