त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: हिंसा की राजनीति को विकास में बदलना चाहता हूं- अमित शाह
रविवार को बीजेपी के पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हम त्रिपुरा में हिंसा की राजनीति को विकास की राजनीति में बदलना चाहते हैं।
नई दिल्ली:
त्रिपुरा में विधानसभी चुनावों को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं, हर पार्टी प्रचार अभियान में जुटी है। रविवार को बीजेपी के पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हम त्रिपुरा में हिंसा की राजनीति को विकास की राजनीति में बदलना चाहते हैं।
अमित शाह ने कहा,' त्रिपुरा में हमेशा स्टालिन और लेनिन की जयंती मनाई जाती रही है, लेकिन टैगोर और विवेकानंद की नहीं। हम यहां की परिस्थिति में परिवर्तन लाना चाहते हैं।'
शाह ने रैली में मौजूद लोगों से अपील करते हुए कहा कि बीजेपी को राज्य में सत्ता बनाने का मौका दें जिसके बाद हम 5 साल में त्रिपुरा को मॉडल राज्य बना देंगे।
अमित शाह ने राज्य की कम्युनिस्ट सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां पर लाल भाइयों की सरकार है। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या यहां के सरकारी कर्मचारियों को 7 वें वेतन आयोग के तहत सैलरी मिलती है?
यह भी पढ़ें : सुप्रीम सुनवाई के बीच RSS ने तैयार किया 'राम-राज्य रथ यात्रा' का प्लान
गौरतलब है कि शाह आज राज्य में तीन जगह मोहनपुर, चौमानू और तेलियामूरा टाउन हॉल पर रैलियां करने वाले हैं।
आपको बता दें कि त्रिपुरा में 60 सीटों पर विधानसभा का चुनाव 18 फरवरी को होने जा रहा है और इसके परिणाम 3 मार्च को जारी होंगे।
त्रिपुरा में बाजी मारने के लिए बीजेपी एड़ी चोटी का जोर लगा रही है जिसको देखते हुए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह दो दिन तक राज्य में प्रचार कार्य पर रहेंगे।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Namkaran Muhurat May 2024: मई 2024 में नामकरण संस्कार के लिए ये हैं शुभ मुहूर्त, ऐसे रखें बेबी का नाम
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार चंचल मन वाले लोग होते हैं ऐसे, दोस्ती करें या नहीं?
-
Masik Janmashtami 2024: कल मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहे हैं ये 3 शुभ योग, जल्द विवाह के लिए करें ये उपाय
-
May Promotion Horoscope: मई 2024 में इन 3 राशियों को मिलेगी नौकरी में जबरदस्त तरक्की, सिंह का भी शामिल!