भारत नवंबर 2025 में दृष्टिहीन महिलाओं के टी20 क्रिकेट विश्व कप की करेगा मेजबानी
राजा रघुवंशी हत्याकांड : इंदौर में परिजनों और शहरवासियों ने निकाला कैंडल मार्च, आरोपियों को फांसी देने की मांग
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर यूरोप में अपना अपराजेय अभियान जारी रखा
अहमदाबाद विमान हादसा : मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूर्व सीएम विजय रूपाणी के परिवार से फोन पर की बात
टीएमसी के शहीद दिवस कार्यक्रम में केवल ममता बनर्जी की तस्वीरों का उपयोग करने का निर्देश
जब भूटान बना दुनिया का पहला तंबाकू-मुक्त देश, जानें ऐतिहासिक प्रतिबंध की पूरी कहानी
यूपी: फल-सब्जी विक्रेता बनकर ऑनलाइन 50 लाख की ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
इजरायल के समर्थन में आए ये 15 मुस्लिम देश! परमाणु तबाही
मुख्यमंत्री मोहन यादव 16 जून को 'लाडली बहना योजना' की 25वीं किस्त जारी करेंगे

दिल्ली में सुबह कोहरा छाया, जम्मू में तापमान शून्य से नीचे

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
दिल्ली में सुबह कोहरा छाया, जम्मू में तापमान शून्य से नीचे

फाइल फोटो

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह कोहरा छाया रहा। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ऊपर 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तरी भारत के विभिन्न इलाकों में कोहरे के कारण 14 रेलगाड़ियों को कैंसिल कर दिया गया, जबकि 19 अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। वहीं दूसरी तरफ जम्मू में तापमान शून्य से नीचे चला गया है।

Advertisment

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, 'सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। आसमान में सामान्य तौर पर बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।'

सुबह 8.30 बजे आद्रता का स्तर 84 फीसदी दर्ज किया गया। वहीं, दृश्यता 700 मीटर रही। वहीं, एक दिन पहले सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 8.3 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री कम 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ हमले में शामिल लश्कर के तीन आतंकवादी ढेर

जम्मू एवं कश्मीर में मंगलवार को तापमान में और गिरावट दर्ज की गई। जम्मू क्षेत्र के बनिहाल कस्बे में तापमान हिमांक बिंदू से नीचे गिरकर शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू और श्रीनगर में मौसम की सबसे ठंडी रात देखी गई। जम्मू में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस और श्रीनगर में शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, 'रात में आसमान साफ रहने के कारण शुक्रवार तक राज्य के न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।' उन्होंने कहा, 'राज्य में सबसे ठंडा लेह रहा, जहां तापमान शून्य से 10.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि कारगिल में तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।'

जम्मू क्षेत्र में बनिहाल एकमात्र स्थान रहा, जहां तापमान हिमांक बिंदू से नीचे दर्ज किया गया। भदरवाह का तापमान 1 डिग्री, उधमपुर का 3.2 डिग्री, बटोटे का 3.7 डिग्री और कटरा का तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें: इन गानों के जरिए हमेशा दिलों पर राज करेंगे शशि कपूर

Source : IANS

delhi smog
      
Advertisment