उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण दिल्ली से उड़ने वाली 6 अंतर्राष्ट्रीय और 7 घरेलू विमानें देरी से उड़ान भरेंगी। वहीं, 3 ट्रेन कोहरे के चलते रद्द की गई हैं। इसके अलावा 41 ट्रेन देरी से चल रहीं है और करीब 9 ट्रेनों के समय में बदलाव किए गए हैं।
वहीं इससे पहले रविवार को भी कोहरे के चलते 5 ट्रेन रद्द कर दी गई थीं जबकि 41 ट्रेनें देरी से चली थी और करीब 14 ट्रेन के समय में बदलाव किया गया था। इसके अलावा 7 अंतर्राष्ट्रीय और 2 घरेलू उड़ाने भी प्रभावित हुई थी और 2 उड़ानें रद्द कर दी गई थी।
शुक्रवार 6 जनवरी से ही उत्तर भारत के कई हिस्सों में घने कोहरे और शीतलहर का कहर जारी है। जिसके कारण लगातार रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है।
Source : News Nation Bureau