टीएमसी युवा कांग्रेस प्रमुख सायोनी घोष को अगरतला पुलिस ने एक जनसभा में कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को कुचलने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया है। पश्चिम त्रिपुरा के अतिरिक्त एसपी (शहरी) बीजे रेड्डी के अनुसार "सायोनी घोष को प्रारंभिक साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तार किया गया है. हमने आईपीसी की धारा 307, 153 के तहत मामला दर्ज किया है." भाजपा कार्यकर्ता ने घोष पर शनिवार रात को राज्य के मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देब (Biplab Kumar Deb) की एक नुक्कड़ सभा को बाधित करने का आरोप लगाया है.
भाजपा कार्यकर्ताओं को कुचलने की कोशिश
सयोनी घोष अगरतला में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लिए नगर निकाय चुनावों के लिए प्रचार में शामिल थीं। आरोप लग रहा है कि वह भाजपा की एक सभा से गुजर रही थीं, इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को कुचलने की कोशिश की। इसके साथ अभद्र भाषा का भी उपयोग किया और पथराव किया। इससे अराजकता फैल गई, जिससे भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए।
विवादित वीडियो में सयोनी
सयोनी घोष का एक वीडियो वायरल हो रहा है। घोष का एक कथित वीडियो ट्वीट किया गया है, इसमें बैठक से गुजरते समय वह अपने वाहन से खेला होबे (खेल अभी शुरू हुआ) चिल्ला रही हैं।
कानून का दुरुपयोग
टीएमसी सांसद सुष्मिता देव (Sushmita Deb) ने त्रिपुरा में घोष की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि यह कानून का पूर्ण दुरुपयोग है। सुष्मिता देव ने कहा कि जिस वीडियो के आधार पर उन्होंने उन पर (घोष) आरोप लगाया है। इसमें वे कार में बैठी हुई है और वह समान रफ्तार से चल रही थीं। वीडियो कार के अंदर का है, जिसमें वह किसी को जवाब दे रही है। इसमें वह खेला होबे कहकर जवाब दे रही है। यह हत्या का प्रयास कैसा है?
Source : News Nation Bureau