मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के टाइगर रिजर्व से एक अच्छी खबर आई है, यहां दो शावकों के साथ बाघिन नजर आई है। इसकी पुष्टि टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने भी की है।
पन्ना टाइगर रिजर्व का एक वीडियो वायरल हेा रहा है जिसमें बाघिन दो शावकों के साथ चहल-कदमी करते हुए नजर आ रही है। इसमें देानों शावकों आगे चल रहे है तो बाघिन पीछे चल रही है।
टाइगर रिजर्व प्रबंधन की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि दो शावकों के साथ बाघिन का छायाचित्र कैमरे के माध्यम से सामने आया है। यह बाघिन पी-213 (62) है, जिसने देा शावकों केा जन्म दिया है। इन शावकों की उम्र देा से तीन माह की प्रतीत होती है। बाघिन और देानों शावक स्वस्थ है।
ज्ञात हो कि पन्ना देश का दूसरा सरिस्का बन गया था, जहां बाघों की आबादी लगातार कम होती जा रही थी। एक समय तो ऐसा आया था जब यहां बाघ बचे ही नहीं थे। बाद में बांधवगढ़ नेशनल पार्क और कान्हा ने बाघ के जोड़े केा यहां लाया गया था। उसके बाद यहां की तस्वीर ही बदली और बाघों का कुनबा तेजी से बढ़ने लगा। वर्तमान में हालात एक दम बदल चुके है। यही कारण है कि पर्यटकों की पसंद बनता जा रहा है यह राष्टीय उद्यान। यहां आने वालों केा आसानी से बाघ नजर भी आ जाते है।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Source : IANS