रेल, बस सेवा का शुभारंभ किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना ने शनिवार को संयुक्त रूप से भारत और बांग्लादेश के बीच नई रेल और बस सेवाएं शुरू की और दोनों दक्षिण एशियाई पड़ोसी देशों के बीच एक पुराना रेल मार्ग बहाल किया।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने ट्वीट किया, 'दोनों नेताओं ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए दो रेल और एक सड़क संपर्क परियोजना का उद्घाटन किया।'
दोनों प्रधानमंत्रियों ने मैत्री एक्सप्रेस रेलगाड़ी लॉन्च की, जो कोलकाता से बांग्लादेश के खुलना के बीच चलेगी और साथ ही खुलना से होते हुए कोलकाता और ढाका के बीच चलने वाली एक बस सेवा भी लॉन्च की।
Trial run of passenger train between B'desh's #Khulna city and #Kolkata begins with arrival of train at Petrapole station along border.
— Press Trust of India (@PTI_News) April 8, 2017
दोनों नेताओं ने उत्तरी बंगाल के राधिकापुर और बांग्लादेश के बिरल के बीच बंद हो चुके रेल मार्ग को भी बहाल किया।
इससे पहले द्विपक्षीय वार्ता के बाद दोनों देशों ने विभिन्न क्षेत्रों में 22 समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
WATCH LIVE: PM Modi and Bangladesh PM Sheikh Hasina issue joint statement in Delhi. https://t.co/IZUyUkqvWK
— ANI (@ANI_news) April 8, 2017
दोनों नेताओं ने बांग्लादेश के संस्थापक और हसीना के पिता शेख मुजिबुर्रहमान की आत्मकथा 'अनफिनिश्ड मेमोएर्स' का हिंदी अनुवाद भी जारी किया।
और पढ़ें: चीन की नाराजगी के बाद तवांग में बोले धर्म गुरु दलाई लामा, कहा- मैं मार्क्सवादी हूं
इसे भी पढ़ें: गंभीर, क्रिस लिन की रिकॉर्ड साझेदारी, कोलकाता ने गुजरात को 10 विकेट से हराया
Source : IANS
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us