logo-image

राम रहीम पर फैसले के बाद सिरसा में डेरा आश्रम में रहने वाली लड़की गायब

हरियाणा के तिवाला के रहने वाले एक परिवार ने आरोप लगाया है कि साल 2008 से ही वो अपनी बेटी श्रद्धा के संपर्क में नहीं हैं।

Updated on: 02 Sep 2017, 04:22 PM

highlights

  • डेरा सच्चा सौदा परिसर से लड़की गायब
  • डेरा ने कहा राम रहीम पर फैसले के बाद डेरा छोड़कर चली गई थी युवती

नई दिल्ली:

डेरा सच्चा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के बलात्कार केस में दोषी पाए जाने और जेल जाने के बाद उनके आश्रम को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं।

अब एक परिवार ने डेरा परिसर से अपनी बेटी के गायब हो जाने का दावा किया है। परिजनों के मुताबिक उनकी बेटी डेरा सच्चा सौदा परिसर में रहकर पढ़ाई कर रही थी लेकिन राम रहीम के जेल जाने के बाद से वो लापता हो गई है।

हरियाणा के तिवाला के रहने वाले एक परिवार ने आरोप लगाया है कि साल 2008 से ही वो अपनी बेटी श्रद्धा के संपर्क में नहीं हैं। हालांकि लड़की के परिजनों ने ये भी दावा किया है कि आखिरी बार उन्हें अपनी बेटी के बारे में डेरा की तरफ से निकाली जाने वाली पत्रिका के जरिए पता चला था। उस पत्रिका में श्रद्धा को एक योगाभ्यास करने वाली लड़की बताया गया था।

वहीं डेरा आश्रम में नाबालिग लड़कियों के आश्रय गृह की संरक्षक पूनम ने कहा है कि राम रहीम को रेप केस में दोषी ठहराए जाने के बाद श्रद्धा डेरा छोड़कर चली गई थी।

गौरतलब है कि 28 अगस्त को सीबीआई की विशेष अदालत ने दो महिला साध्वियों से रेप के आरोप में राम रहीम को 20 साल जेल की सजा सुनाई थी।