बिहार : नागिन को बचाने में असफल रहा नाग, दोनों ने दे दी जान
बिहार : नागिन को बचाने में असफल रहा नाग, दोनों ने दे दी जान
गोपालगंज:
इंसानों की प्रेम कहानी के चर्चे तो आपने कई सुने होंगे, लेकिन बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे प्रखंड में एक नाग-नागिन की सच्ची प्रेम कहानी सुनकर और देखकर लोग आश्चर्यचकित हैं।इस सच्ची प्रेम कहानी में नागिन को बचाने में नाग ने अपनी जान कुर्बान कर दी।
दरअसल यह मामला गोपालगंज जिले के भोपतपुरा गांव की है, जहां स्याही नदी के पास तालाब में एक शख्स ने मछली को पकड़ने के लिए जाल लगाया था। जाल में गलती से एक नागिन फंस गई।
नागिन को फंसा देखकर नाग भी वहां पहुंचा और उसे बचाने की कोशिश करने लगा। नागिन को बचाने के लिए नाग ने काफी मशक्कत की, लेकिन खुद की छटपटाहट में वह भी उसी जाल में फंस गया।
जाल से बाहर निकलने की कोशिश में नागिन की मौत हो गई, जिसके बाद नाग ने भी अपने प्राण त्याग दिए।
नाग की ऐसी दीवानगी देखकर युवक ने अपने मोबाइल कैमरे से पूरी तस्वीर कैद कर लिया। इसके बाद पूरे गांव में नाग-नागिन की दर्द भरी प्रेम कहानी की चर्चा हो रही है।
इधर यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। लोग इसे खूब देख रहे हैं।
दोनो की मौत के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण तालाब के किनारे इकट्ठा हुए और नाग और नागिन को जाल से बाहर निकाला और दोनों को साथ में जमीन में दफना दिया।
जो भी सुन रहा, उसे विश्वास नहीं हो रहा है। लोग इतना जरूर कह रहे हैं, भले ही आज कुछ इंसान प्यार की भाषा नहीं समझ रहे हों लेकिन जानवर आज भी प्यार की भाषा समझते हैं।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी