मणिपुर में हुआ आतंकी हमला, विस्फोट में एक जवान शहीद, 4 घायल

म्यांमार की सीमा से लगे मणिपुर के उखरुल जिले में गुरुवार को आतंकवादियों के हमले में असम राइफल्स का एक जवान शहीद हो गया है। हमले में अन्य 4 जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

म्यांमार की सीमा से लगे मणिपुर के उखरुल जिले में गुरुवार को आतंकवादियों के हमले में असम राइफल्स का एक जवान शहीद हो गया है। हमले में अन्य 4 जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

author-image
Narendra Hazari
एडिट
New Update
मणिपुर में हुआ आतंकी हमला, विस्फोट में एक जवान शहीद, 4 घायल

मणिपुर में हुआ आतंकी हमला (फाइल फोटो)

म्यांमार की सीमा से लगे मणिपुर के उखरुल जिले में गुरुवार को आतंकवादियों के हमले में असम राइफल्स का एक जवान शहीद हो गया है। हमले में अन्य 4 जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Advertisment

हमला उस वक्त हुआ जब असम राइफल्स के जवान गश्त पर थे। जब वे हुंडुंग के निकट कासोम चौकी स्थित अपने शिविर पर लौट रहे थे तब रास्ते में उनके वाहन को बम से उड़ा दिया गया।

बम से उड़ाने की घटना में रिमोट संचालित बम का इस्तेमाल किया गया था। हमले में 5 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। जवानों को तुरंत ही विमान से इंफाल के निकट लेमाखोंग अस्पताल ले जाया गया। यहां पर एक घायल जवान ने दम तोड़ दिया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इस हमले को 'कायराना हरकत बताया है।' साथ ही इस हमले की उन्होंने निंदा की है। उन्होंने कहा कि हमलावरों को ढूंढ कर उन्हें न्याय के कठघरे में लाया जाएगा।

और पढ़ें: केरल के मलप्पुरम में मस्जिद अज़ान के लिये लाउडस्पीकर का उपयोग नहीं करेंगे

और पढ़ें: अलगाववादी नेता मीरवाइज ने पाकिस्तान को दी जीत की बधाई, सरकार बोली- उचित समय पर मिलेगा जवाब

(आईएएनएस इनपुट के साथ।)

Source : News Nation Bureau

terrorist-attack Manipur Terrorist attack on army
      
Advertisment