तेलंगाना: ओवरलोडेड ऑटो कुएं में गिरा, 10 की मौत, सीएम ने जताया शोक

तेलंगाना में रविवार को निजामाबाद जिले में एक ऑटोरिक्शा कृषि कार्य के लिए खोदे गए कुएं में जा गिरा। इस दुर्घटना में छह बच्चों सहित दस लोगों की मौत हो गई है।

तेलंगाना में रविवार को निजामाबाद जिले में एक ऑटोरिक्शा कृषि कार्य के लिए खोदे गए कुएं में जा गिरा। इस दुर्घटना में छह बच्चों सहित दस लोगों की मौत हो गई है।

author-image
vineet kumar1
एडिट
New Update
तेलंगाना: ओवरलोडेड ऑटो कुएं में गिरा, 10 की मौत, सीएम ने जताया शोक

ओवरलोडेड ऑटो कुएं में गिरा

तेलंगाना में रविवार को निजामाबाद जिले में एक ऑटोरिक्शा कृषि कार्य के लिए खोदे गए कुएं में जा गिरा। इस दुर्घटना में छह बच्चों सहित दस लोगों की मौत हो गई है।

Advertisment

घटना पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के लिए संवेदना प्रकट की।

पुलिस ने बताया कि ऑटोरिक्शा मुपकाल से मेन्दोरा जा रहा था और यह हादसा हो गया।

पुलिस के अनुसार ऑटो रिक्शा में क्षमता से अधिक यात्री थे। पुलिस को संदेह है कि तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने की वजह से यह हादसा हुआ।

गौरतलब है कि ऑटोरिक्शा में 14 लोग बैठे थे। इनमें से चार को बचा लिया गया।

पुलिस ने बताया कि मृतकों में 40 से 50 साल की उम्र की चार महिलाएं शामिल हैं। ऑटो रिक्शा का ड्राइवर हादसे में घायल हो गया और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें: योगी राज में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, 24 घंटे में 2 अपराधी ढेर, 16 गिरफ्तार

Source : News Nation Bureau

K Chandrashekhar Rao Telangana auto crash Nizamabad
Advertisment