मणिपुर में कोरोना के 14 नए मामले, कुल मामले बढ़कर 20 हुए
ग्लोबल टेनिस क्रिकेट लीग : पहली अंतरराष्ट्रीय टेनिस बॉल लीग शारजाह में होगी आयोजित
राजा रघुवंशी हत्याकांड : शिलांग पुलिस ने सोनम के व्यवहार की जुटाई जानकारी
बांग्लादेश : राजनीतिक दलों ने सुधारों पर 'राष्ट्रीय सहमति आयोग' के साथ चर्चा की
उत्तराखंड को डिजिटल राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
अमेरिकी लक्ष्यों को पूरा करने पर केंद्रित है डोनाल्ड ट्रंप का ध्यान : जेडी वेंस
ईरान-इजराइल संघर्ष से बिहार की राजनीति तक न्यूज नेशन लेकर आया 10 बड़े अपडेट्स
राजस्थान के भरतपुर जिले में वज्रपात से दो लोगों की मौत
IND vs ENG: इस खिलाड़ी को इंग्लैंड में करना होगा कमाल, फ्लॉप होते ही टीम इंडिया से पत्ता कटना तय

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप केस : लालू के साथ मुख्य आरोपी ब्रजेश की तस्वीर आई सामने, तेजस्वी ने यह कह दी सफाई

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेपकांड में मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर की तस्वीर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू यादव के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेपकांड में मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर की तस्वीर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू यादव के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

author-image
nitu pandey
एडिट
New Update
मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप केस : लालू के साथ मुख्य आरोपी ब्रजेश की तस्वीर आई सामने, तेजस्वी ने यह कह दी सफाई

लालू यादव और ब्रजेश की वायरल तस्वीर पर तेजस्वी ने दी सफाई

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेपकांड में मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर की तस्वीर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू यादव के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि देखने से यह तस्वीर बेहद पुरानी लग रही है।

Advertisment

तस्वीर में लालू यादव ब्रजेश ठाकुर के हाथ में हाथ डाल रखा है। RJD चीफ और आरोपी ब्रजेश ठाकुर दोनों मुस्कुरा रहे हैं। तस्वीर को देखकर लगता है कि उस वक्त मौसम जाड़े का होगा जब दोनों की मुलाकात हुई होगी।

और पढ़ें : मुजफ्फरपुर: आरोपी बृजेश ठाकुर के एक और बालिका गृह से 11 लड़कियां लापता, केस दर्ज

लालू यादव और ब्रजेश के तस्वीर वायरल होने पर तेजस्वी यादव ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि ये उस वक्त की तस्वीर है जब ब्रजेश पत्रकार हुआ करता था।

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और लालू के बेटे तेजस्वी ने कहा, ‘जिस तस्वीर पर सवाल उठ रहे हैं वो 1990 के हैं। उस वक्त ब्रजेश ठाकुर रिपोर्टर हुआ करता था। उसका कोई उस वक्त एनजीओ नहीं था। वे लोग इस तरह के फोटो को वायरल कर ध्यान दूसरी तरफ करने की कोशिश कर रहे हैं।‘

इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने कहा, ‘मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर का सम्मान करने वाले शीर्ष नेताओं की तस्वीर यह पुष्टि करती है कि इस मामले में कई बड़े नेता शामिल है। जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बचाने की कोशिश कर रहे हैं। सबूत में छेड़छाड़ करने के लिए जांच में देरी की गई।‘

गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में 41 लड़कियों में से 34 लड़कियों के साथ रेप की पुष्टि हुई थी। वहीं एक और बालिका गृह से 11 लड़कियां गायब हो गई थी। इन दोनों मामलों में ब्रजेश ठाकुर मुख्य आरोपी हैं। ब्रजेश ठाकुर को दोनों ही मामलों में गिरफ्तार कर लिया गया है। सीबीआई पूरे मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें : मुजफ्फरपुर: आरोपी बृजेश ठाकुर के एक और बालिका गृह से 11 लड़कियां लापता, केस दर्ज

Source : News Nation Bureau

Tejashwi yadav Lalu Yadav brijesh thakur rape Muzaffarpur Shelter Home Case
      
Advertisment