मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांडः तेजस्वी यादव ने पूछा, नीतीश कुमार बताएं ब्रजेश ठाकुर से क्या है उनका रिश्ता
मीडिया को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि जब मुजफ्फरपुर कांड को लेकर सुप्रीम कोर्ट दखल दे चुका है तो अभी तक नीतीश कुमार चुप क्यों हैं।
नई दिल्ली:
मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के विधायक और विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार और सुशील मोदी पर करारा हमला बोला है। मीडिया को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि जब मुजफ्फरपुर कांड को लेकर सुप्रीम कोर्ट दखल दे चुका है तो अभी तक नीतीश कुमार चुप क्यों हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देना चाहिए।
इस दौरान तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से मीडिया के जरिए 20 सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि बच्चियों के इंसाफ और सुरक्षा को लेकर मैं ये सवाल पूछ रहा हूं, जिसे पूरा देश जानना चाहता है।
तेजस्वी के 20 सवाल
1. बिहार के आईटीआर के मंत्री और गृहमंत्री का इस्तीफा कब मांग रहे हैं।
2. 2005 से बिहार के डीआरडी मंत्री कौन है?
3. डीआरडी का पिछले 12 वर्षो से ब्रजेश ठाकुर से क्या रिश्ता रहा?
4. नीतीश कुमार बताएं कि ब्रजेश ठाकुर के अखबार को विज्ञापन देने में क्या मिलता था?
5. विधानमंडल परिषद में सिर्फ ब्रजेश ठाकुर का ही अखबार क्यों सर्कुलेट होता था?
6. मुख्यमंत्री उच्च अधिकारियों के आंखों का तारा क्यों बने रहे?
7. थाने से कुछ दूर में ब्रजेश ठाकुर वर्षों से यह घिनौना काम करता रहा और पुलिस को खबर कैसे नहीं?
8. जब एफआईआर दर्ज हुई तो ब्रजेश ठाकुर का ना क्यों नहीं था?
9. ब्रजेश ठाकुर का रिमांड क्यों नहीं लिया, क्या बाध्यता थी, हाई कोर्ट क्यों नहीं गई पुलिस रिमांड के लिए?
10. मुख्यमंत्री बताएं कि ब्रजेश ठाकुर से उनका रिश्ता क्या है?
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा