कर्नाटक: मां ने प्रेमी संग मिलकर अपने बेटे की हत्या की

कर्नाटक: मां ने प्रेमी संग मिलकर अपने बेटे की हत्या की

कर्नाटक: मां ने प्रेमी संग मिलकर अपने बेटे की हत्या की

author-image
IANS
New Update
Teen killed

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु में अपने 16 वर्षीय बेटे की हत्या के आरोप में एक महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने बुधवार को दी।

Advertisment

मृतक लड़के की पहचान नंदू के रूप में हुई है। क्षेत्राधिकारी हलासुरु पुलिस ने उसकी मां गीता और उसके प्रेमी शक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी गीता मर्फी टाउन में रहती थी और पारिवारिक विवाद के चलते 6 साल से अपने पति से अलग रह रही थी। गीता के दो बच्चे है और वह पड़ोस में घर का काम करके आजीविका चला रही थी।

गीता का सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति शक्ति से परिचय हुआ। उन्होंने एक-दूसरे को अपने नंबर दिए और उनका अफेयर शुरू हो गया। पुलिस ने कहा कि शक्ति अक्सर गीता के घर आने लगा था।

हालांकि पीड़ित नंदू ने इसका जमकर विरोध किया। गीता ने अपने बेटे के व्यवहार के बारे में शक्ति को बताया। पुलिस ने कहा कि शक्ति ने नंदू को मारने की योजना बनाई और मां गीता ने इसके लिए हामी भर दी।

शक्ति मंगलवार को गीता के घर गया और पीड़ित नंदू से उसका झगड़ा हो गया। आरोपी ने उसके पेट और सीने में चाकू मार दिया। भागते समय पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और मां गीता को भी हिरासत में ले लिया। घटना की जांच जारी है।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment