कावेरी जल विवाद : तमिलनाडु में बंद का समर्थन कर रहे स्टालिन और कनिमोझी गिरफ्तार

तामिलनाडु में शुक्रवार को बंद का आह्वान किया गया है। ये बंद कावेरी जल विवाद में तमिलों के खिलाई हुई हिंसा के समर्थन में किया जा रहा है।

तामिलनाडु में शुक्रवार को बंद का आह्वान किया गया है। ये बंद कावेरी जल विवाद में तमिलों के खिलाई हुई हिंसा के समर्थन में किया जा रहा है।

author-image
Arib Mehar
एडिट
New Update
कावेरी जल विवाद : तमिलनाडु में बंद का समर्थन कर रहे स्टालिन और कनिमोझी गिरफ्तार

कावेरी जल विवाद को लेकर कर्नाटक के बाद अब तामिलनाडु में बंद का समर्थन कर रहे नेता स्टालिन और कनिमोझी को गिरफ्तारता कर लिया गया है। इस बंद का समर्थन कर रहे डीएमके पार्टी के वरिष्ठ नेता एमके स्टालिन और कनिमोझी एवं एमडीएमके के नेता वाइको को कोर्ट अरेस्ट कर लिया गया है। एम के स्टालिन को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह ट्रेनों को रोकने की कोशिश कर रहे थे, वहीं उनकी बहन कनिमोझी को चेन्नई में रोडब्लॉक करने के दौरान गिरफ्तार किया गया। उन्हें उनके समर्थकों समेत बसों में बैठाकर दूसरी जगह ले जाया गया।

Advertisment

दरअसल तामिलनाडु में कई व्यापारी संगठनों और किसानों की संस्थाओं ने शुक्रवार को राज्य में बंद का बुलाया है। इस बंद के जरिए कावेरी जल विवाद में कर्नाटक में तमिलों के खिलाफ हुई हिंसा का विरोध किया जा रहा है।  

इस हड़ताल के जरिए राज्य में पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त है। राज्य परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों के अलावा ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही हैं, लेकिन ऑटो, टैक्सी और वाणिज्यिक माल ढोने वाले वाहन सड़कों से नदारद रहे।

निजी दूध और पेट्रोल वितरक, ऑटो रिक्शा, ओमनी बस चालक, व्यापारी और अन्य लोगों ने इस हड़ताल में भाग लेने की घोषणा की है। शुक्रवार को करीब 4,500 निजी पेट्रोल पंप सुबह से शाम तक बंद हैं। लगभग 18 हजार प्राइवेट स्कूल भी बंद रहेंगे। ये बंद सुबह 6 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक जारी है।

वहीं सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक को छोड़कर सभी प्रमुख रीजनीतिक दलों ने इस हड़ताल को समर्थन किया है। ये अलग बात है कि सत्तारूढ़ पार्टी ने चुप्पी साध रखी है। 

पुलिस का कहना है कि वह किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कदम उठा रही है और कन्नडिगा द्वारा चलाए जा रहे संस्थाओं को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान की जा रही है। 

दरअसल कर्नाटक में हिंसा की शुरूआत तब हुई जब 5 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक को 15 हजार क्यूसेक पानी प्रति दिन 10 दिनों तक देने का निर्देश जारी किया था। वहीं सोमवार के कोर्ट ने इसे घटाकर 12 हजार क्युकेक प्रति दिन पानी देने निर्देश दिया मगर अब ये 15 सितंबर के बजाए 20 सितंबर तक देते रहना होगा। 

Source : News Nation Bureau

congress Cauvery stories Tamil Nadu Bandh Left
      
Advertisment