आपकी जेब पर क्या होगा जीएसटी का असर, किसे मिलेगा फायदा किसे होगा नुकसान

जीएसटी काउंसिल से टैक्स दरों की मंजूरी मिलने के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इसका ऐलान कर दिया। ऐसे में क्या सस्ता होगा क्या महंगा डालते हैं एक नजर।

जीएसटी काउंसिल से टैक्स दरों की मंजूरी मिलने के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इसका ऐलान कर दिया। ऐसे में क्या सस्ता होगा क्या महंगा डालते हैं एक नजर।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
आपकी जेब पर क्या होगा जीएसटी का असर, किसे मिलेगा फायदा किसे होगा नुकसान

जीएसटी काउंसिल से टैक्स दरों की मंजूरी मिलने के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इसका ऐलान कर दिया। जेटली ने बताया कि जीएसटी काउंसिल ने 4 तरह के टैक्स निर्धारित किए हैं। जिसके तहत 5%, 12%, 18%, 28% टैक्स की दर तय की गई है।

Advertisment

केंद्रीय वित्त मंत्री ने बताया कि रोजमर्रा में उपयोग होने वाली चीजों पर टैक्स का दर सबसे कम रखा गया है। इन चीजों पर टैक्स 5% लगाया गया है। जेटली ने बताया, 'इसके अलावा अन्य आइटम्स पर 12 पर्सेंट और 18 पर्सेंट टैक्स की दर निर्धारित की गई है।'

मीडिया से बात करते हुए जेटली ने कहा, 'लग्जरी सामानों पर सबसे ज्यादा टैक्स 28% लगेगा। जिनमें तंबाकू उत्पाद के अलावा कोल्ड ड्रिंक्स भी शामिल हैं।'

जीएसटी लागू होने के बाद कई चीजें सस्ती हो जाएंगी कई चीजें महंगी लेकिन क्या सस्ती क्या महंगी होंगी डालते हैं एक नजर इन वस्तुओं पर।

ये सामान होंगे महंगे
नई टैक्स दर लागू होने के बाद टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और एसी जैसे चीजों की कीमतें नई टैक्स व्यवस्था लागू होने के बाद कुछ सस्ती हो जाएंगी।

ये सामान होगा महंगा
काउंसिल ने मंहगी कार, तंबाकू और कोल्ड ड्रिंक्स जैसे लग्जरी सामानों पर सबसे अधिक टैक्स की सिफारिश की है। आम आदमी के लिहाज से नई दरें काफी फायदेमंद लग रही है।

Source : News Nation Bureau

GST Arun Jaitley
Advertisment