तकाम परियो हो सकते हैं अरुणाचल के अगले मुख्यमंत्री

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उप-मुख्यमंत्री चोवना मेन समेत पांच विधायकों को पार्टी से निकाले जाने के बाद तकाम परियो राज्य के अगले मुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं।

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उप-मुख्यमंत्री चोवना मेन समेत पांच विधायकों को पार्टी से निकाले जाने के बाद तकाम परियो राज्य के अगले मुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं।

author-image
Abhishek Parashar
एडिट
New Update
तकाम परियो हो सकते हैं अरुणाचल के अगले मुख्यमंत्री

पेमा खांडू (फाइल फोटो)

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उप-मुख्यमंत्री चोवना मेन समेत पांच विधायकों को पार्टी से निकाले जाने के बाद तकाम परियो राज्य के अगले मुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं।

Advertisment

तकाम परियो कांग्रेस सांसद तकाम संजय के भाई है। गुरुवार देर रात पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में सत्तारूढ़ दल पीपल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल प्रदेश (पीपीए) ने मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उप मुख्यमंत्री चोवना मेन समेत पांच विधायकों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में अस्थायी तौर पर सस्पेंड कर दिया था। 

मुख्यमंत्री समेत पांच अन्य विधायकों को पार्टी की तरफ से निलंबित किए जाने के बाद अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी के विधायकों को अगले विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा है। इससे महीनों तक चले सियासी उठापटक के बाद नबाम तुकी की जगह पेमा खांडू 16 जुलाई को मुख्यमंत्री बनाए गए थे।

जनवरी में तुकी की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार के गिरने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने यहां राष्ट्रपति शासन लगा दिया था। तब 19 बागी विधायकों की मदद से कालिखो पुल ने बहुमत साबित करने का दावा किया था। पुल के दावे के बाद कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।

सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस के हक में फैसला दिया और पेमा खांडू नए मुख्यमंत्री बने। इसके बाद 9 अगस्त को पुल ने खुदकुशी कर ली थी।

HIGHLIGHTS

  • तकाम परियो अरुणाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं
  • मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उप-मुख्यमंत्री चोवना मेन समेत पांच विधायकों को पार्टी से सस्पेंड किया जा चुका है

Source : News State Buraeu

News in Hindi Arunachal Pradesh Takam Pario
      
Advertisment