स्वयं प्रकाश पाणि बने कश्मीर के नए पुलिस आईजीपी, कार्यभार संभाला
सोमवार को स्वयं प्रकाश पाणि ने कश्मीर रेंज के नए पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) के रूप में कार्यभार संभाला।
नई दिल्ली:
सोमवार को स्वयं प्रकाश पाणि ने कश्मीर रेंज के नए पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) के रूप में कार्यभार संभाला। साल 2000 के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) बैच के अधिकारी स्वयं प्रकाश पाणि इस पद को संभालने वाले सबसे युवा अधिकारी हैं।
पिछले हफ्ते कैबिनेट की एक बैठक में जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पाणि के नाम को मंजूरी दी थी।
41 साल के पाणि ने कश्मीर के पूर्व आईजीपी मुनीर अहमद खान का स्थान लिया है।
और पढ़ें: बीजेपी को बड़ी राहत, जाट संगठन ने रैली रद्द करने का लिया फैसला
स्वयं प्रकाश पाणि दक्षिण कश्मीर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक एवं कुलगाम तथा कठुआ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
पाणि ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी और खुफिया ब्यूरो में भी अपनी सेवाएं दी हैं। वहीं जम्मू कश्मीर सरकार ने मुनीर अहमद खान को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा एवं होमगार्ड) नियुक्त किया हैं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट