बेग के 'लिंचिंग' बयान पर लाल हुए स्वामी, कहा- ऐसे बयान देकर देश का माहौल खराब कर रहे हैं
मुजफ्फर हुसैन बेग के गाय और भैंस के नाम पर मुसलमानों का क़त्ल करने को लेकर देश विभाजन की चेतावनी दी थी। जिसपर स्वामी ने प्रतिक्रिया दी है।
नई दिल्ली:
बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने पीडीपी नेता मुजफ्फर हुसैन बेग के विवादित बयान की निंदा की है। रविवार को उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या ऐसी घटनाओं को लेकर वो पूर्व की सरकार पर आरोप लगाते।
मुजफ्फर हुसैन बेग के गाय और भैंस के नाम पर मुसलमानों का क़त्ल करने को लेकर देश विभाजन की चेतावनी दी थी। जिस लेकर बीजेपी नेता ने प्रतिक्रिया दी है।
स्वामी ने कहा, 'इस तरह की चेतावनी का क्या मतलब बनता है, जबकि उन्होंने कश्मीर में कुछ भी नहीं किया सिवा उपमुख्यमंत्री बनने के। आज उनके सुर ऐसे हैं जैसे पाकिस्तान के प्रोपगंडा पर चर्चा कर रहे हैं। इन सबका क्या मतलब है।'
उन्होंने कहा कि क्या वो सरकार को इन सबके लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं? उन्हें कायर नहीं होना चाहिए और खुलेआम बोलना चाहिए। हम इस तरह के बयान की निंदा करते हैं जो देश का माहौल खराब कर रहा है।
बता दें कि शनिवार को एक सभा को संबोधित करते हुए मुजफ्फर हुसैन बेग ने कहा था, ' गाय और भैंस के नाम पर मुसलमानों का कत्ल बंद होना चाहिए, नहीं तो इसका अंजाम सही नहीं होगा। 1947 में एक बार देश का विभाजन हो चुका है।'
बेग देश में हो रहे मॉब लिंचिंग को लेकर इस तरह का बयान दे रहे थे। 21 जुलाई को राजस्थान के अलवर में 28 साल के अकबर खान को गो-तस्करी के आरोप में पीट-पीटकर मार डाला था।
गृह मंत्रालय के मुताबिक 2014 से 3 मार्च 2018 तक देश भर में मॉब लिंचिंग को लेकर 40 केस दर्ज है जिसमें 45 लोगों की मौत हुई है।
देश भर के अलग-अलग हिस्से में हो रहे मॉब लिंचिंग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार को कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। 17 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को इस बाबत आदेश दिया है।
और पढ़ें : हथिनी कुंड बैराज से आज फिर छोड़ा गया पानी, यमुना का बढ़ा जलस्तर, बाढ़ मे डूब सकती है दिल्ली!
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Nitesh Tiwari Ramayana: राम अवतार में नजर आए रणबीर कपूर, सीता मां बनीं सई पल्लवी, फिल्म के सेट से लीक हुईं तस्वीरें
-
Yodha OTT Release: सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर रिलीज होगी योद्धा, सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस हुए एक्साइटेड
-
'हेड ऑफ स्टेट' के सेट पर 'चीफ ट्रबलमेकर' बनीं प्रियंका की लाड़ली,शेयर किया मालती का आईडी कार्ड
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी