/newsnation/media/post_attachments/images/2016/09/19/43-RAMDEV.jpg)
रामदेव( Photo Credit : File Photo)
ऊरी हमलों के खिलाफ देशभर में जारी आक्रोश में उरी आतंकी हमले पर योग गुरु स्वामी रामदेव ने अपना गुस्सा प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि हमें सख़्त कदम उठाने पड़ेंगे वर्ना ऐसी घटनाएं होती रहेंगी। मुंह तोड़ जवाब देने से कुछ नहीं होगा, बल्कि हमें इन आतंकियों के मुंह तोड़ देने चाहिए।
रामदेव ने कहा कि अब पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में जो आतंकवादी कैंप चल रहे हैं, उनपर हिंदुस्तानी सेना को घुसकर वार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ रामदेव की बात नहीं, पूरे देश का जज्बा है। रोज-रोज मार नहीं खाना चाहिए। किसी भी वीर देश के लिए यह बहुत ही शर्म की बात है इसलिए अब समय है बात करने का नहीं मुंह तोड़ जवाब दिया जाए।
इससे पहले बाबा रामदेव ने शांति और युद्ध दोनों की नीति पर ट्वीट किया "अब देश में अहिंसा के साथ, वीरत्व की बात भी करनी होगी । मोदी जी को बुद्ध और युद्ध, दोनों का समन्वय करना होगा"।
Muh thod jawab dene se kuch nahi hoga, ab hume in sab aatankiyo ke muh tod dene chahiye: Baba Ramdev on #UriAttackpic.twitter.com/IXHpNCC4Ix
— ANI (@ANI_news) September 19, 2016
Source : News Nation Bureau