अटल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे स्वामी अग्निवेश, बीजेपी मुख्यालय के बाहर हुई पिटाई
स्वामी अग्निवेश के दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थल पर पहुंचने के तुंरत बाद कुछ लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें वापस जाने को कहा।
नई दिल्ली:
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी-BJP) के दिल्ली मुख्यालय के बाहर शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश पर हमला किया गया। यह हमला उस समय किया गया, जब स्वामी अग्निवेश यहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने आए थे। बीजेपी मुख्यालय में वाजपेयी का पार्थिव शरीर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए रखा गया है।
स्वामी अग्निवेश के दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थल पर पहुंचने के तुंरत बाद कुछ लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें वापस जाने को कहा।
समाचार चैनल द्वारा प्रसारित कुछ फुटेज में उन्हें भागते हुए और कुछ लोगों द्वारा उनका पीछा करते देखा जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि ये भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने अग्निवेश को गाड़ी में बैठा लिया और उन्हें सुरक्षित ले गई।
बीजेपी कार्यालय के बाहर स्वामी अग्निवेश पर हमला pic.twitter.com/lNTBetJQ6X
— News State (@NewsStateHindi) August 17, 2018
और पढ़ें: झारखंड के पाकुड़ में BJP कार्यकर्ताओं ने स्वामी अग्निवेश के साथ की मारपीट, सीएम ने दिए जांच के आदेश
यह हमला कथित तौर पर बीजेपी के युवा मोर्चा व एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया था। वहीं अपने ऊपर हुए इस हमले की तुलना अग्निवेश ने पिछले एक साल में देश के कई राज्यों में हो रहीं भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या (मॉब लिंचिंग) से करते हुए कहा कि मैं चाहता हूं कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान की जाए और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
वहीं, झारखंड बीजेपी प्रवक्ता पी शहदेव ने कहा था कि अग्निवेश पर हमला करने वाले बीजेपी कार्यकर्ता नहीं हैं। हम इसकी निंदा करते हैं, लेकिन उनका ट्रैक रिकॉर्ड ऐसा है कि इस तरह की प्रतिक्रिया आश्चर्यजनक नहीं हो सकती।
(IANS इनपुटस के साथ)
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Namkaran Muhurat May 2024: मई 2024 में नामकरण संस्कार के लिए ये हैं शुभ मुहूर्त, ऐसे रखें बेबी का नाम
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार चंचल मन वाले लोग होते हैं ऐसे, दोस्ती करें या नहीं?
-
Masik Janmashtami 2024: कल मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहे हैं ये 3 शुभ योग, जल्द विवाह के लिए करें ये उपाय
-
May Promotion Horoscope: मई 2024 में इन 3 राशियों को मिलेगी नौकरी में जबरदस्त तरक्की, सिंह का भी शामिल!