मिस्त्र की महिला का वजन 500 किलो, मुंबई में कराना है इलाज, अब सुषमा करेंगी मदद

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज दुनिया की सबसे मोटी महिला की मदद करेंगी। उन्होंने ट्विटर के जरिए इस बात की जानकारी दी।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज दुनिया की सबसे मोटी महिला की मदद करेंगी। उन्होंने ट्विटर के जरिए इस बात की जानकारी दी।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
मिस्त्र की महिला का वजन 500 किलो, मुंबई में कराना है इलाज, अब सुषमा करेंगी मदद

सुषमा स्वराज (फाइल फोटो)

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज दुनिया की सबसे मोटी महिला की मदद करेंगी। उन्होंने ट्विटर के जरिए इस बात की जानकारी दी।

Advertisment

दरअसल, मिस्त्र में रहने वाली महिला इमान का वजन करीब 500 किलो है। कुछ दिन पहले उन्होंने मुंबई के सर्जन से इलाज के लिए संपर्क किया था, लेकिन मेडिकल वीजा नहीं मिलने से उनकी सर्जरी नहीं हो सकी। ऐसे में महिला के घरवालों ने विदेश मंत्री से मदद की गुहार लगाई थी।

इमान के घरवालों ने मुंबई के डॉक्टर मफी लकड़ावाला से इलाज के लिए संपर्क किया था। वीजा न मिलने पर डॉक्टर मफी ने सुषमा स्वराज को ट्विट किया। उन्होंने लिखा कि 500 किलो की इमान अहमद (इजिप्ट) की जान बचाने के लिए मदद मांगी गई है, लेकिन नॉर्मल प्रोसेस से वीज़ा नहीं मिल पा रहा है। प्लीज़ वीज़ा दिलवाने में मदद करें।

इसके बाद सुषमा ने ट्विट का रिप्लाई किया। उन्होंने लिखा, 'इस मामले को मेरे सामने लाने के लिए शुक्रिया, हम निश्चित रूप से महिला की मदद करेंगे।'

36 साल की इमान अहमद का वजन 500 किलो है। इस वजह से उन्हें काफी परेशानी होती है। डॉक्टरों के मुताबिक, इमान को एलिफेंटाइसिस नाम की बीमारी है, जिसकी वजह से उनके पैरों में सूजन आ जाती है। खबरों के मुताबिक, मिस्त्र के डॉक्टर उनका इलाज नहीं कर पा रहे हैं। दिन-ब-दिन इमान का वजन बढ़ रहा है। ऐसे में इलाज के लिए भारत के डॉक्टर से संपर्क किया।

Sushma Swaraj
Advertisment