पाकिस्तान में फंसी हैदराबाद की महिला पर सुषमा स्वराज ने उच्चायुक्त से मांगी रिपोर्ट

पाकिस्तान में एक भारतीय महिला के फंसे होने पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त से रिपोर्ट मांगी है। उस महिला को उसका पति परेशान कर रहा है।

पाकिस्तान में एक भारतीय महिला के फंसे होने पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त से रिपोर्ट मांगी है। उस महिला को उसका पति परेशान कर रहा है।

author-image
pradeep tripathi
एडिट
New Update
पाकिस्तान में फंसी हैदराबाद की महिला पर सुषमा स्वराज ने उच्चायुक्त से मांगी रिपोर्ट

पाकिस्तान में एक भारतीय महिला के फंसे होने पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त से रिपोर्ट मांगी है। उस महिला को उसका पति परेशान कर रहा है।

Advertisment

विदेश मंत्री ने गुरुवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि उन्होंने उच्चायुक्त गौतम बंमबावले से एक रिपोर्ट मांगी है। सुषमा का यह ट्वीट एक राजनीतिक दल मजलिस बचाओ तहरीक (एमबीटी) के अमजदल्लाह खान खालिद के ट्वीट के बाद आया। अपने ट्वीट में अमजदल्लाह खान ने महिला की दुर्दशा पर ध्यान खींचा था।

उन्होंने 44 साल की मोहम्मदी बेगम के भारत लौटने में मदद के लिए सुषमा स्वराज से अपील की।

और पढ़ें: पाकिस्तान का गिलगित-बाल्टिस्तान को पांचवां प्रांत बनाने की कोशिश, भारत भड़का, कहा- स्थिति में बदलाव मंजूर नहीं

बेगम के पिता मोहम्मद अकबर एक साइकिल की मरम्मत का कार्य करते हैं। उन्होंने अपनी पुत्री को भारत वापस लाने के लिए जनवरी में सुषमा स्वराज को एक मेल किया था।

बंडालगुडा के निवासी अकबर ने कहा कि उनकी बेटी मोहम्मदी बेगम ने उन्हें फोन कर बताया कि उसका 60 वर्षीय पति लाहौर में उसे परेशान कर रहा है।

अकबर ने आरोप लगाया कि मोहम्मद युनिस ने अपनी नागरिकता छुपाकर अपने को ओमान का निवासी बताया और 1996 में उससे निकाह किया।

कुछ एजेंटों की मदद से निकाह फोन पर किया गया। यूनिस मस्कट में मैकेनिक का काम करता था, बेगम वहां चली गई। शादी के बारह साल बाद यूनिस की नौकरी चले जाने के बाद इसका खुलासा हुआ कि वह एक पाकिस्तानी है। इससे बेगम को झटका लगा।

और पढ़ें: निजामुद्दीन औलिया दरगाह के दो पीरजादे पाकिस्तान में लापता, भारत ने विदेश मंत्रालय के साथ उठाया मुद्दा

इस दंपति के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। एक बेटे का जन्म पाकिस्तान में हुआ।

बेगम 2012 में हैदराबाद आई। बेगम के पिता अकबर ने कहा कि वह 21 साल में सिर्फ एक बार भारत आई।

अकबर ने कहा कि वह उन्हें फोन कॉल करती है और अपनी हो रही दुदर्शा से बचाने के लिए बिनती करती है जो वह झेल रही है।

और पढ़ें: उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में सीएम चेहरे को लेकर बीजेपी का सस्पेंस, 18 मार्च को हो सकता है ऐलान

यूनिस उसके बीते साल समाप्त हुए भारतीय पासपोर्ट का नवीनीकरण नहीं कराने की इजाजत नहीं दे रहा है।

यह भी पढ़ें- Video: रांची टेस्ट के दौरान विराट कोहली हुए घायल, टेस्ट मैच से हो सकते हैं बाहर

Source : IANS

heydrabad woman Sushma Swaraj
Advertisment