सुषमा स्वराज ने कहा भारत बनेगा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गुरुवार को विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि भारत जल्द ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बन जाएगा और देश को उम्मीद है कि नए सदस्यों के पास भी वीटो शक्ति सहित सभी मौजूदा अधिकार होंगे।

author-image
vineet kumar1
एडिट
New Update
सुषमा स्वराज ने कहा भारत बनेगा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य

सुषमा स्वराज ने कहा भारत बनेगा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गुरुवार को विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि भारत जल्द ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बन जाएगा और देश को उम्मीद है कि नए सदस्यों के पास भी वीटो शक्ति सहित सभी मौजूदा अधिकार होंगे।

Advertisment

राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान स्वराज ने कहा कि भारत के पास सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनने के लिए सभी प्रमाण-पत्र हैं और वर्तमान समय के चार स्थायी सदस्यों अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और रूस ने भी अपना समर्थन बढ़ा दिया है और पाँचवे सदस्य चीन ने भी इसका खुल कर विरोध नही किया है।

IPL 2017: राइजिंग पुणे जाइंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज, धोनी पर होंगी सबकी नजरें

स्वराज ने आगे कहा कि उन्हे विश्वास है कि अगर इस बार नहीं, तो अगली बार, भारत सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बन जाएगा।

स्वराज ने क्या भारत को 'वीटो' शक्ति भी मिल जाएगी के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि देश वही जिम्मेदारियां और दायित्व चाहता है जो वर्तमान के स्थायी सदस्यों के पास है। हम पुराने और नए सदस्यों के बीच कोई भेदभाव नहीं चाहते हैं। हम दो वर्गों को नहीं चाहते हैं जिसमे स्थाई सदस्यों को दो श्रेणियों मे बाँटा जाए।

Source : News Nation Bureau

Veto Power Sushma Swaraj INDIA permanent member United Nations un security council
      
Advertisment