वर्ल्ड विजन इंडिया का चौंका देने वाला सर्वे: भारत में हर दूसरा बच्चा यौन उत्पीड़न का शिकार
भारत में हर दूसरा बच्चा यौन उत्पीड़न का दंश झेलता है।
नई दिल्ली:
देशभर में 12 से 18 वर्ष की आयु के 45,000 बच्चों के बीच हाल ही में किए गए सर्वे में दिमाग को झकझोर देने वाला खुलासा हुआ है। सर्वे के मुताबिक देश में इस आयुवर्ग के बीच का हर दूसरा बच्चा यौन उत्पीड़न का दंश झेलता है। मानवाधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था 'वर्ल्ड विजन इंडिया' के इस सर्वे में देशभर के विभिन्न हिस्सों के 45,844 बच्चों से प्रतिक्रिया ली।
सर्वे में यह भी खुलासा हुआ है कि हर पांच में से एक बच्चा खुद को यौन उत्पीड़न के प्रति महफूज नहीं महसूस करता। सर्वे यह भी कहता है कि हर चार में से एक परिवार ने बच्चे के साथ हुए यौन शोषण की शिकायत नहीं की।
इसे भी पढ़ें: भारत में 5 साल से छोटे 58 फीसदी बच्चे एनिमिया से ग्रसित: सर्वे
वर्ल्ड विजन इंडिया के राष्ट्रीय निदेशक चेरियन थॉमस ने यहां 2021 तक बाल यौन शोषण को पूरी तरह खत्म करने के लिए एक अभियान का आगाज करते हुए कहा, 'हर दूसरा बच्चा यौन शोषण का शिकार होता है, इसके बावजूद इसे लेकर चुप्पी पसरी हुई है। वहीं यह भी अच्छी तरह नहीं पता है कि बच्चे किस हद तक यौन उत्पीड़न झेल रहे हैं।'
संगठन द्वारा शुरू किए गए अभियान 'इट टेक्स द वर्ल्ड टू एंड वॉयलेंस अगेंस्ट चिल्ड्रेन' के तहत देश के 25 राज्यों और एक केंद्र शासित क्षेत्र में रहने वाले एक करोड़ बच्चों को यौन शोषण से मुक्ति दिलाना है।
थॉमस ने कहा, 'हमारे क्षेत्रीय कार्यक्रमों के साथ ही इस अभियान को भी अमल में लाया जाएगा। हम क्षेत्रीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं, खासकर कुपोषण और जन्म के शुरुआती दिनों में होने वाली बीमारी, शिक्षा, बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण के क्षेत्र में काम करते हैं।'
इसे भी पढ़ें: कहीं आपका बच्चा स्लीप एप्निया का शिकार तो नहीं!
उन्होंने कहा कि हमारे ये क्षेत्रीय कार्यक्रम देश के 186 जिलों में संचालित हैं। थॉमस ने कहा कि इस अभियान से समाज के हर वर्ग के लोगों को जोड़ा जाएगा ताकि बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने कहा कि बच्चों को विभिन्न पहलुओं के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा, जहां उन्हें सही मंशा से छूने और बुरी मंशा से छूने जैसी अनेक बातें बताई जाएंगी।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी