भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे सुरेश कलमाड़ी और अभय चौटाला का चुनाव स्वीकार्य नहीं: खेल मंत्री विजय गोयल

सुरेश कलमाड़ी और अभय चौटाला को जीवन भर के लिए इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन का अध्यक्ष बनाया गया है। दोनों के ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप है।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे सुरेश कलमाड़ी और अभय चौटाला का चुनाव स्वीकार्य नहीं: खेल मंत्री विजय गोयल

सुरेश कलमाड़ी (फाइल फोटो)

खेल मंत्री विजय गोयल ने सुरेश कलमाड़ी और अभय चौटाला को इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के आजीवन मानद अध्यक्ष चुने जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वो IOA के इस फैसले से हैरान हैं। 

Advertisment

कलमाड़ी और चौटाला पर दिल्ली में 2010 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भ्रष्टाचार के आरोप हैं। खेल मंत्री ने कहा,'सुरेश कलमाड़ी और चौटाला को आईओए का आजीवन अध्यक्ष बनाने जाने के प्रस्ताव को गंभीरता से लिया जाएगा और इस मामले में जल्द रिपोर्ट मंगवाकर, एक्शन लिया जाएगा।' 

कलमाड़ी दिल्ली में 2010 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भ्रष्टाचार के चलते नौ महीने की सजा भी काट चुके हैं। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था। सुरेश कलमाड़ी 1996 से 2011 तक भारतीय ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष थे। कलमाड़ी पुणे से कांग्रेस के सांसद भी रहे है।

चौटाला का भी आईओए में पुराना कार्यकाल विवादों भरा रहा है। दिसंबर 2012 से फरवरी 2014 तक आईओए अध्यक्ष रहे। उस समय अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने चुनावों में आईओए को निलंबित कर रखा था क्योंकि उसने चुनावों में ऐसे उम्मीदवार उतारे थे जिनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल थे।

मंगलवार को भारतीय ओलंपिक संघ ने चेन्नई में अपनी सालाना आम सभा में कलमाड़ी और चौटाला को मानद आजीवन अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया था जिसके बाद प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है और इस फैसले की निंदा की जा रही है।

Abhay Chautala Suresh Kalmadi Indian Olympic Association
      
Advertisment