चुनाव देख राम राम कर रहे हैं श्री राम का अस्तित्व नकारने वाले - सुरेश खन्ना
चुनाव देख राम राम कर रहे हैं श्री राम का अस्तित्व नकारने वाले - सुरेश खन्ना
लखनऊ:
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि भगवान श्री राम का अस्तित्व नकारने वाले अब राम राम कर रहे हैं। हिन्दू संस्कृति और संस्कारों को पाखंड करार देने वाले केजरीवाल और उनकी पार्टी चुनाव नजदीक देख कर राम नाम का जाप कर रही है।मंगलवार को कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने जारी बयान में कहा, हिन्दू संस्कृति का अपमान कर सत्ता की सीढ़ियां चढ़ने वाले केजरीवाल किस मुंह से अयोध्या की यात्रा की बात कर रहे हैं। केजरीवाल की अयोध्या यात्रा को महज चुनावी दिखावा करार देते हुए खन्ना ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता उत्तर प्रदेश की जनता को ठग नहीं पाएंगे। कुछ दिन पहले तक अरविंद केजरीवाल अपनी दादी की कहानी सुना कर लोगों से कहते थे कि मस्जिद के पास में मंदिर हो तो वहां नहीं जाना चाहिए।
कहा कि उत्तर प्रदेश और देश के हिन्दू केजरीवाल के इस कथन को भूले नहीं हैं। हिन्दू संस्कृति और संस्कारों का अपमान करने वाले केजरीवाल और उनकी पार्टी को समझ में आ गया है कि श्री राम और अयोध्या न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि दुनिया भर के हिन्दुओं की आस्था का प्रतीक हैं।
सुरेश खन्ना ने कहा, राम के बिना दुनिया की कल्पना नहीं की जा सकती है। भाजपा सरकार ने यह साबित कर दिया है। हिन्दू संस्कृति को पाखंड बताने वाली आम आदमी पार्टी के नेताओं की अयोध्या यात्रा चुनावी दिखावे से ज्यादा कुछ भी नहीं है। अयोध्या की मुफ्त यात्रा कराने की बात कर रहे केजरीवाल ने पहले क्यों कभी अयोध्या और श्री राम का नाम लिया। विपक्ष के लोग एक खास समुदाय के दबाव में अयोध्या,मथुरा और काशी को अछूत समझते थे। विपक्ष के लोग मस्जिदों, दरगाहों में जाते थे। टोपी लगाते थे। लेकिन, अयोध्या नहीं आते थे। योगी सरकार ने हिन्दू आस्था के प्रतीक अयोध्या का वैभव लौटाने का काम किया है।
उन्होंने याद दिलाया कि केजरीवाल ने लॉकडाउन के दौरान किस तरह उत्तर प्रदेश के मजदूरों और अन्य लोगों को दरबदर किया था और उन्हें सब सुविधाओं से वंचित किया था, यह लोग भूले नहीं हैं। केजरीवाल की गंदी राजनीति को उत्तर प्रदेश की जनता खूब समझती है और इसका पता भी उन्हे जल्द ही चलेगा।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी