उरी-पठानकोट हमलावरों के DNA सैंपल की जांच अपने वैज्ञानिकों से कराए पाकिस्तान: विदेश राज्यमंत्री

विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने पाकिस्तान पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा 'पाकिस्तान अपने लोगों को मूर्ख बना सकते हैं लेकिन दुनिया को नहीं।' आपको बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा है कि भारत उरी अटैक पर बेबुनियाद आरोप लगाए हैं।

author-image
Jeevan Prakash
एडिट
New Update
उरी-पठानकोट हमलावरों के DNA सैंपल की जांच अपने वैज्ञानिकों से कराए पाकिस्तान: विदेश राज्यमंत्री

एमजे अकबर

विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने पाकिस्तान पर तंज कसते हुए कहा कि उनके यहां 'एक दो वैज्ञानिक' तो होंगे जो डीएनए सैंपल का जांच कर सकें। उन्होंने कहा 'पाकिस्तान अपने लोगों को मूर्ख बना सकते हैं लेकिन दुनिया को नहीं।' आपको बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा है कि भारत उरी अटैक पर बेबुनियाद आरोप लगाए हैं।

Advertisment

नवाज शरीफ ने कहा है कि उरी अटैक, कश्मीर में हुए 'अत्याचार' का नतीजा हो सकता है। उन्होंने कहा कि हमले के 12 घंटे के अंदर यह कह देना की इसमें पाकिस्तान का हाथ है, यह भारत का गैरजिम्मेदाराना बयान है।

जिसके जवाब में एमजे अकबर ने कहा, पाकिस्तान में एक दो वैज्ञानिक तो होंगे जो डीएनए सैंपल जांच कर सकें। शायद वह नवाज शरीफ के आसपास न हों लेकिन पाकिस्तान में तो वैज्ञानिक होंगे।'

उन्होंने कहा कि हमने जो सबूत दिया है उनके पास (वैज्ञानिक) भेजते। पठानकोट का सबूत मिल जाएगा, उरी का सबूत मिल जाएगा। अकबर ने कहा कि आप अपने लोगों को गुमराह करते रहे हैं। दुनिया को नहीं कर सकते।

एमजे अकबर ने कहा कि यूएन में पाकिस्तान को जवाब मिल चुका है। जितने देश हैं सभी ने यह मुद्दा उठाया है।

Source : News Nation Bureau

UNGA Nawaz Sharif MJ Akbar
      
Advertisment