/newsnation/media/post_attachments/images/2017/03/25/95-Rajinikanth.jpg)
रजनीकांत (फाइल फोटो)
दक्षिण भारत के सुपर स्टार रजनीकांत ने विवाद के बाद श्रीलंका का दौरा रद्द कर दिया है। रजनीकांत ने लाइका प्रोडक्शंस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए श्रीलंका जाने वाले थे।
रजनीकांत श्रीलंका में सार्वजनिक तौर पर लोगों को संबोधित और पौधरोपण के कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। जिसका कई संगठनों ने विरोध किया था। लिबरेशन पैंथर पार्टी यानी विदुथालाई चितरुथैगल काची (वीसीके) ने कहा था कि रजनीकांत के दौरे से दुनिया में यह संदेश जा सकता है कि श्रीलंका में स्थिति सामान्य हो गई है।
तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी (टीएनसीसी) अध्यक्ष एस तिरूनवुक्करास ने रजनीकांत के फैसले का स्वागत किया है।
Decision taken by Rajinikanth is right, he always takes right decisions: TNCC president S Thirunavukkarasar. pic.twitter.com/f5KfTYfy8k
— ANI (@ANI_news) March 25, 2017
Rajinikanth cancels his proposed visit to Sri Lanka. pic.twitter.com/gPZMRtC3eK
— ANI (@ANI_news) March 25, 2017
वीसीके के एक सूत्र के मुताबिक, 'श्रीलंका में कुछ नहीं बदला है, खासकर 2009 में छिड़े गृहयुद्ध के बाद विस्थापित श्रीलंकाई तमिलों के जीवन में कोई बदलाव नहीं आया है। वे रजनीकांत का इस्तेमाल दुनिया को बेवकूफ बनाने के लिए कर रहे हैं कि जीवन अब पटरी पर लौट आई है, लेकिन ऐसा नहीं है। हम चाहते हैं कि रजनीकांत अपने फैसले पर एक बार फिर विचार करें, अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो वह तमिल समुदाय की नाराजगी का सामना करेंगे।'
टी. तिरुमावलावन के नेतृत्व वाली राजनीतिक पार्टी वीसीके रजनीकांत के श्रीलंका दौरे का विरोध कर रही है। लाइका प्रोडक्शंस की ओर से जारी बयान के अनुसार, इस सप्ताह की शुरुआत में घोषणा की गई थी कि फिल्म 'एंथिरन' के अभिनेता श्रीलंका के जाफना में ग्नानम फाउंडेशन द्वारा तमिलों के लिए बनाए गए 150 घरों की चाबियां नौ अप्रैल को उन्हें सौंपेंगे।
और पढ़ें: रजनीकांत की अगली फिल्म में ये अभिनेत्री निभाएगी मुख्य भूमिका!
(इनपुट IANS से भी)
Source : News Nation Bureau