भारत सबसे कम सोने वाले देशों की लिस्ट में शुमार: सर्वे

एक स्टडी के मुताबिक भारतीय दुनिया में सबसे कम सोने वाले लोगों की लिस्ट में शुमार है।

एक स्टडी के मुताबिक भारतीय दुनिया में सबसे कम सोने वाले लोगों की लिस्ट में शुमार है।

author-image
Shivani Bansal
एडिट
New Update
भारत सबसे कम सोने वाले देशों की लिस्ट में शुमार: सर्वे

भारत सबसे कम सोने वाले देशों की लिस्ट में शुमार: सर्वे (फाइल फोटो)

एक स्टडी के मुताबिक भारतीय दुनिया में सबसे कम सोने वाले लोगों की लिस्ट में शुमार है। स्टडी में भारतीय लोगों की औसतन नींद 6.55 घंटे आंकी गई है। यह सर्वे 13 देशों के बीच कराया गया था।

Advertisment

भारत से आगे जापान है जिसके नागरिकों की औसतन नींद 6.35 घंटे दर्ज की गई है। जबकि न्यूज़ीलैंड, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया के नागरिक सबसे ज़्यादा सोते हैं।

स्टडी में इन देशों की औसतन नींद 7.25, 7.15 और 7.16 घंटे है। फिटबिट की रिपोर्ट के मुताबिक, 'सोने की गणना, जनवरी से दिसंबर 2016 के बीच इकट्ठे किए विभिन्न और अनाम आंकड़ों पर आधारित है। इससे यह भी पता चलता है कि एशिया के लोग अपने अमेरिकन और यूरोपियन सहयोगियों की तुलना में औसतन कम सोते हैं।' 

फैशन ई-कॉमर्स साइट मंत्रा ने खोला पहला स्टोर, 'रोडस्टर' ब्रांड के लिए बैंग्लुरु से हुई शुरुआत

संतुलन खान-पान और शारिरिक व्यायाम के साथ अच्छी नींद बेहतर स्वास्थ्य में अह्म भूमिका निभाती है। साथ ही यह ह्रदय रोगों, मधुमेह और मोटापे जैसी बीमारियों से भी बचाती है। इसके अलावा इससे मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।

फिटबिट एडवायज़री पैनल के स्लीप एक्सपर्ट और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के डॉ एलीसन सीयबर्न ने कहा कि, 'स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए , अपने संज्ञानात्मक कार्यों के लिए और स्वस्थ वजन को बनाए रखने में आपकी नींद एक अहम भूमिका निभाती है।'

मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Source : News Nation Bureau

sleep Sleep Survey Study
      
Advertisment