कासगंज हिंसा में पहली बड़ी कार्रवाई, SP सुनील सिंह हटाए गए

राज्यपाल राम नाईक ने कासगंज दंगा पर सरकार से नाराजगी के बाद राज्य सरकार द्वारा पहली सख्त कार्रवाई की गई है। सरकार ने कासगंज के एसपी सुनील सिंह को हटा दिया है।

author-image
sankalp thakur
एडिट
New Update
कासगंज हिंसा में पहली बड़ी कार्रवाई, SP सुनील सिंह हटाए गए

राज्यपाल राम नाईक ने कासगंज दंगा पर सरकार से नाराजगी के बाद राज्य सरकार द्वारा पहली सख्त कार्रवाई की गई है। सरकार ने कासगंज के एसपी सुनील सिंह को हटा दिया है।

Advertisment

जानकारी के मुताबिक अब सुनील सिंह की जगह पीयूष कुमार श्रीवास्तव कासगंज के नए पुलिस कप्तान होंगे।

आपको बता दे जिले में हिंसा को लेकर लापरवाही बरतने के आरोप सुनील सिंह पर लग रहे थे। सुनील सिंह को मेरठ भेज दिया गया है। अभी और कई अधिकारियों पर हिंसा में लापरवाही बरतने पर गाज गिर सकती है।

सुनील सिंह पिछली सरकार में तैनात हुए थे।

उधर शहर अब धीरे-धीरे सामान्य परिस्थिति की तरफ लौट रहा है।

कासगंज की पूरी घटना पर राज्यपाल राम नाईक ने कहा था कि जो कासगंज में हुआ है वो किसी को भी शोभा नहीं देता है। कासगंज की यह घटना उत्तर प्रदेश के लिए कलंक साबित हुई है। सरकार उसकी जांच कर रही है। सरकार को ऐसे कदम उठाने चाहिए जिससे दोबारा ऐसा कुछ ना हो।

इसे भी पढ़ें: दावोस में बोले डोनाल्ड ट्रंप- अमेरिका फर्स्ट का मतलब, अमेरिका अकेला नहीं

Source : News Nation Bureau

sunil singh sp kasjganj kasjganj violence
      
Advertisment