हिमाचल में आई बाढ़ में 9 की मौत, 7 लापता (लीड-2)
हिमाचल में आई बाढ़ में 9 की मौत, 7 लापता (लीड-2)
शिमला:
हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में दो स्थानों पर अचानक आई बाढ़ में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और सात लापता हो गए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।जिला मुख्यालय केलांग से करीब 15 किलोमीटर दूर लाहौल-स्पीति जिले के उदयपुर अनुमंडल में तोजिंग नाले (छोटी नदी) में अचानक आई बाढ़ में सात बह गए।
वहीं दूसरी ओर चंबा जिले में दो लोगों की मौत हो गई।
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विशेष सचिव सुदेश मोख्ता ने मीडिया को बताया कि लाहौल-स्पीति में अचानक आई बाढ़ से लापता तीन लोगों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है और दो को बचा लिया गया है।
कुल्लू जिले के मणिकर्ण में उफनती पार्वती नदी में दिल्ली के एक पर्यटक समेत चार लोगों की डूबने से मौत हो गई है।
रिपोटरें में कहा गया है कि मनाली-लेह राजमार्ग पर भी बड़े पैमाने पर भूस्खलन के कारण यातायात बाधित हुआ। हाईवे पर सैलानियों समेत कई वाहन फंस गए हैं।
मंडी शहर से आगे कई जगहों पर भूस्खलन के कारण चंडीगढ़ से मंडी-कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग भी बाधित हो गया।
भारी बारिश के चलते सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने मनाली-लेह हाईवे और मनाली-उदयपुर हाईवे को बंद कर दिया है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को अगले आदेश तक मनाली से केलांग होते हुए लेह की ओर जाने पर रोक लगा दी गई है।
सरकार ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए एक सलाह या एडवाइजरी जारी की है कि वे ऊंचे पहाड़ों, नदियों के पास घूमने और भूस्खलन के लिए संवेदनशील स्थानों से दूर रहें।
इस सप्ताह की शुरुआत में किन्नौर जिले के सांगला-बटेसेरी मार्ग पर एक बड़ा भूस्खलन देखने को मिला था और यहां से गुजर रहे एक वाहन पर पत्थर गिरने के कारण नौ पर्यटकों की मौत हो गई थी।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य