लेह में कड़ाके की ठंड, पारा शून्य से 14 डिग्री नीचे

उत्तर भारत के विभिन्न इलाकों में ठंड बढ़ने से कश्मीर घाटी और लद्दाख के लेह में मौसम की सबसे ठंडी रात रिकॉर्ड की गई। वहां न्यूनतम तापमान शून्य से 14 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

उत्तर भारत के विभिन्न इलाकों में ठंड बढ़ने से कश्मीर घाटी और लद्दाख के लेह में मौसम की सबसे ठंडी रात रिकॉर्ड की गई। वहां न्यूनतम तापमान शून्य से 14 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

author-image
pradeep tripathi
एडिट
New Update
लेह में कड़ाके की ठंड, पारा शून्य से 14 डिग्री नीचे

उत्तर भारत के विभिन्न इलाकों में ठंड बढ़ने से कश्मीर घाटी और लद्दाख के लेह में मौसम की सबसे ठंडी रात रिकॉर्ड की गई। वहां न्यूनतम तापमान शून्य से 14 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। 

Advertisment

चिलई कलां जम्मू कश्मीर में पड़ने वाली ठंड का ऐसा समय है जब वहां 40 दिन तक लगातार कड़ाके की ठंड पड़ती है। इसी दौरान कश्मीर घाटी में बर्फ भी पड़ती है।

इस समय यहां पर मौसम ठंडा होता है और तापमान नीचे गिर जाता है। जिससे डल झील, दूसरे जल स्रोतो, सप्लाई लाइन आदि जगहों पर पानी जम जाता है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछली रात में श्रीनगर में पारा शून्य से 5.5 डिग्री नीचे था। जो कि एक दिन पहले की रात से 4.2 डिग्री कम है।

उन्होंने बताया कि ये इस साल की सबसे ठंडी रात रही है। उन्होंने कहा कि पानी की सभी लाइनों में पानी जम गया है। साथ ही झीलें और ततालाब भी जम गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि लेह राज्य का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा है। अगले हफ्ते राज्य में बारिश की संभावना कम नज़र आ रही है।

Source : News Nation Bureau

Leh Kashmir Vally coldest night
      
Advertisment