तमिलनाडु के रामेश्वरम में श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों पर चलाई गोली, एक की मौत

तमिलनाडु के रामेश्वरम समुद्री इलाके में श्रीलंकाई नेवी ने भारतीय मछुआरों के एक दल पर गोलीबारी कर दी । इस गोलीबारी में एक की मौत हो गई है।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
तमिलनाडु के रामेश्वरम में श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों पर चलाई गोली, एक की मौत

सांकेतिक चित्र

तमिलनाडु के रामेश्वरम के पास समुद्री इलाके में सोमवार को श्रीलंकाई नेवी की ओर से की गई गोलीबारी में एक भारतीय मछुआरों की मौत हो गई है। श्रीलंकाई नेवी ने जिस दल पर गोली चलाई उसमें छह मछुआरे थे।

Advertisment

श्रीलंका का आरोप है कि सभी मछुआरे अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पार कर श्रीलंका की समुद्री सीमा में घुस आए थे। इसी कारण वहां की नेवी ने मछुआरों के इस दल पर गोलीबारी कर दी। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि गोली चलाने से पहले मछुआरों को चेतावनी दी गई थी या नहीं।

इससे पहले रविवार को श्रीलंकाई नेवी ने 24 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया था। इन मछुआरों को श्रीलंका की समुद्री सीमा में घुसने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया था।

इसे भी पढ़ेंः श्रीलंकाई नौ सेना ने 24 भातीय मछुआरों को पकड़ा

फिशरीज के सहायक निदेशक कुलंजीनाथन के मुताबिक गिरफ्तार किए गए मछुआरों में 15 ऐसे हैं जो भारतीय समुद्री सीमा में कच्चाथिबू और तलाईमन्नार में मछली पकड़ने का काम करते थे।

इसे भी पढ़ेंः पाकिस्तान ने अपने समुद्री सीमा से 60 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

Source : News Nation Bureau

Sri Lankan Navy fishermen
      
Advertisment