/newsnation/media/post_attachments/images/2017/03/21/48-boat.jpg)
श्रीलंकाई नौसेना ने रामेश्वरम के उत्तरी समुद्री ईलाके से 10 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। वहां की नौसेना ने मछुआरों के साथ एक नौका को भी जब्त कर लिया है।
मछुआरों की गिरफ्तारी के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि मछुआरे भारतीय समुद्री सीमा पार कर श्रीलंकाई सीमा में चले गए थे इस कारण उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
इससे पहले सात मार्च को तमिलनाडु के रामेश्वरम के पास ही समुद्री इलाके में श्रीलंकाई नेवी की ओर से की गई गोलीबारी में एक भारतीय मछुआरों की मौत हो गई थी। श्रीलंकाई नेवी ने जिस दल पर गोली चलाई उसमें छह मछुआरे थे।
Sri Lankan Navy apprehends 10 Indian fishermen& 1 boat from Ramanathapuram,Rameswaram in sea area north of Delft Island (Representative Pic) pic.twitter.com/ToIzp2W6ff
— ANI (@ANI_news) March 21, 2017
इससे पहले पांच मार्च को भी श्रीलंकाई नेवी ने 24 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया था। इन मछुआरों को श्रीलंका की समुद्री सीमा में घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
इसे भी पढे़ंः तमिलनाडु के रामेश्वरम में श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों पर चलाई गोली, एक की मौत
Source : News Nation Bureau