New Update
/newsnation/media/post_attachments/images/2019/03/24/indianfisherman-29.jpg)
सांकेतिक तस्वीर
श्रीलंका की नौसेना ने रविवार सुबह डेल्फ आईलैंड के नजदीक 11 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया. श्रीलंका के कराईनगर नौसैन्य कैंप में इन मछुआरों से पूछताछ की जा रही है. हालांकि अभी तक इनके गिरफ्तार करने की वजहों का पता नहीं चल पाया है. आए दिन श्रीलंकाई नौसेना भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार करती रहती है.
Advertisment
इससे पहले 25 फरवरी को श्रीलंकाई नौसेना ने अपने क्षेत्र की समुद्री सीमा में गश्त लगाने का हवाला देते हुए 9 मछुआरों को गिरफ्तार किया था. वहीं इससे कुछ ही दिन पहले 20-21 फरवरी को कुल 13 मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था.
Source : News Nation Bureau