तमिलनाडु: श्रीलंका करेगा 113 भारतीय मछुआरों को रिहा

श्रीलंका सरकार ने हाल के महीने में उसकी नौसेना द्वारा गिरफ्तार किये गए 113 भारतीय मछुआरों को रिहा करने की सिफारिश की है।

श्रीलंका सरकार ने हाल के महीने में उसकी नौसेना द्वारा गिरफ्तार किये गए 113 भारतीय मछुआरों को रिहा करने की सिफारिश की है।

author-image
vineet kumar1
एडिट
New Update
तमिलनाडु: श्रीलंका करेगा 113 भारतीय मछुआरों को रिहा

प्रतीकात्मक फोटो

श्रीलंका सरकार ने हाल के महीने में उसकी नौसेना द्वारा गिरफ्तार किये गए 113 भारतीय मछुआरों को रिहा करने की सिफारिश की है।

Advertisment

तमिलनाडु मशीनीकृत नौका मछुआरा एसोसिएशन के अध्यक्ष पी सेसुराजा ने श्रीलंका में मत्स्य विभाग के अधिकारियों से मिली सूचना का हवाला देते हुए कहा कि इस संबंध में एक पत्र जफना में अदालत को भेजा गया है।

तमिलनाडु के मछुआरों को पिछले कुछ समय से हिरासत में लेकर पड़ोसी देश में जेलों में रखा गया। उनकी मशीनीकृत नौकाओं को जब्त कर लिया गया।

गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में बड़ी संख्या में भारतीय मछुआरों की रिहाई के बाद यह ऐसा दूसरा मौका है। श्रीलंका सरकार ने दिसंबर के अंतिम सप्ताह में तमिलनाडु और पुडुचेरी के 89 मछुआरों को रिहा किया था।

यह भी पढ़ें : सीएआई ने भारत के कपास उत्पादन में कटौती का लगाया अनुमान

Source : News Nation Bureau

tamil-nadu fishermen fishermen arrested in sri lanka
Advertisment