मुंबईः एकतरफा प्यार में पागल लड़के ने कर दी लड़की की हत्या

पुलिस के अनुसार, 'लड़का, लड़की के एक तरफा प्यार में पागल था और उससे शादी करना चाहता था लेकिन लड़की ने मना कर दिया था।'

पुलिस के अनुसार, 'लड़का, लड़की के एक तरफा प्यार में पागल था और उससे शादी करना चाहता था लेकिन लड़की ने मना कर दिया था।'

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
मुंबईः एकतरफा प्यार में पागल लड़के ने कर दी लड़की की हत्या

सांकेतिक चित्र

महाराष्ट्र के पालघर में एक तरफ प्यार में पागल एक लड़के ने एक नाबालिग लड़की की हत्या कर दी। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी। घटना सोमवार की है।

Advertisment

पुलिस के अनुसार, 'लड़का, लड़की के एक तरफा प्यार में पागल था और उससे शादी करना चाहता था लेकिन लड़की ने मना कर दिया था। लड़की के इंकार के बाद उसने ऐसा कदम उठाया।'

जब लड़की अकेले कहीं जा रही थी तभी निलेश खारपाडा नाम के एक युवक ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। लड़का और लड़की दोनों तिलोंडा के रहने वाले हैं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है और दफा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

Source : News Nation Bureau

Police girl Accused Victim
      
Advertisment