पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे अखिलेश, आज करेंगे अपना नामांकन

पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे अखिलेश, आज करेंगे अपना नामांकन

पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे अखिलेश, आज करेंगे अपना नामांकन

author-image
IANS
New Update
SP chief

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में पहली बार अपना भाग्य अजमाने जा रहे सपा मुखिया अखिलेश यादव आज मैनपुरी के करहल में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। यह समाजवादी पार्टी की परंपरागत सीट मानी जाती है और सैफई के बेहद नजदीक है।

Advertisment

उन्होंने नामांकन दाखिल करने से पहले ट्वीटर में लिखा कि ये नॉमिनेशन एक मिशन है क्योंकि यूपी का ये चुनाव प्रदेश और देश की अगली सदी का इतिहास लिखेगा! आइए प्रोग्रेसिव सोच के साथ सकारात्मक राजनीति के इस आंदोलन में हिस्सा लें। नकारात्मक राजनीति को हराएं भी, हटाएं भी। जय हिन्द।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। जिले में तीसरे चरण में चुनाव प्रस्तावित है। 20 फरवरी को मतदाना होना है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। अखिलेश यादव सीधे कलक्ट्रेट पर पहुंचकर नामांकन करेंगे। उनके यहां आने से सपा कार्यकतार्ओं में उत्साह है। वहीं प्रशासन भी इसे लेकर अलर्ट मोड पर है।

अखिलेश सैफई से करहल होते हुए कार से दोपहर एक बजे के करीब कलक्ट्रेट पहुंचेंगे। यहां वह चार सेटों में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन के दौरान उनके साथ पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव और सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव मौजूद रहेंगे। नामांकन को देखते हुए अखिलेश यादव रविवार शाम को ही सैफई पहुंच गए हैं।

अखिलेश यादव के नामांकन को लेकर सपा कार्यकतार्ओं में उत्साह है। ऐसे में कहीं न कहीं नामांकन में भीड़ होने की भी संभावना है। इसी को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है, क्योंकि भीड़ को रोकना भी प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा। इसके साथ ही सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम करने होंगे।

नामांकन में अब केवल दो दिन का ही समय शेष है। इसके बाद भी भाजपा ने अब तक यहां अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल से ही चुनाव लड़ रहे हैं, ऐसे में भाजपा यहां कोई मजबूत प्रत्याशी लाने का प्रयास कर रही है। जबकि बसपा ने मैनपुरी की जिस करहल सीट से अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं वहां से ने कुलदीप नारायन को टिकट दिया है।

सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल सीट से नामांकन पत्र दाखिल करने आ रहे हैं। करहल की जनता उन्हें प्रचंड मतों से जीत दिलाएगी। उनके साथ ही भोगांव और किशनी सीट से सपा प्रत्याशी भी नामांकन दाखिल करेंगे।

ज्ञात हो कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव तीन बार सांसद रहने के साथ विधान परिषद के सदस्य भी रहे हैं। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश ने 2012 के उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में अपनी पार्टी का नेतृत्व किया। उनकी पार्टी को राज्य में स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद, 15 मार्च 2012 को उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment