Sonia Gandhi On Rahul Marriage: राहुल गांधी की शादी के लिए लड़की तलाश रहीं सोनिया, जानें किसको सौंपा काम

Sonia Gandhi On Rahul Marriage: राहुल गांधी की शादी के लिए मां सोनिया गांधी ने इन महिलाओं को सौंपी जिम्मेदारी, बहन प्रियंका गांधी ने भी कही बड़ी बात.

Sonia Gandhi On Rahul Marriage: राहुल गांधी की शादी के लिए मां सोनिया गांधी ने इन महिलाओं को सौंपी जिम्मेदारी, बहन प्रियंका गांधी ने भी कही बड़ी बात.

author-image
Dheeraj Sharma
एडिट
New Update
Sonia Gandhi On Rahul Marriage  2

Sonia Gandhi On Rahul Marriage ( Photo Credit : News Nation)

Sonia Gandhi On Rahul Marriage: लंबे समय से राहुल गांधी की शादी को लेकर चर्चाएं हो रही हैं. इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल कांग्रेस की चेयरपर्सन सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी के लिए लड़की तलाश रही हैं. इसको लेकर बकायदा सोनिया गांधी सक्रिया भी नजर आ रही हैं. दरअसल मामला यह है कि कुछ महिलाओं ने सोनिया गांधी से कहा कि राहुल गांधी की शादी करा दीजिए. जवाब में सोनिया गांधी ने कहा कि, आप ही लड़की खोज कर बताएं. इस बात पर महिलाओं के समूह ने हामी भी भर दी है. बता दें कि राहुल गांधी की शादी को लेकर बीते दिनों आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी इंडिया गठबंधन की पहली बैठक में जिक्र छेड़ा था. 

Advertisment

यह भी पढ़ें - PM मोदी ने अखिल भारतीय शिक्षा समागम का किया उद्घाटन, बोले- युग बदलने वाले परिवर्तन समय लेते हैं

ये है पूरा मामला
राहुल गांधी ने बीते दिनों हरियाणा के सोनीपत स्थिति कुछ किसान महिलाओं से मुलाकात की थी. यही नहीं राहुल गांधी ने इम महिला किसानों से एक वादा भी किया था. ये वादा था इन महिलाओं को दिल्ली घुमाने का. अब राहुल गांधी ने वादा पूरा किया. सभी महिला किसानों का समूह दिल्ली पहुंचा और सोनिया गांधी के निवास पर उनसे मुलाकात भी की. 

दरअसल महिला किसानों के समूह को सोनिय गांधी दोपहर के भोजन पर घर बुलाया था. यहां से जब महिलाएं पहुंची तो उन्होंने सोनिय गांधी से राहुल गांधी की शादी कराने की बात कही. इस पर सोनिया गांधी ने कहा कि आप ही लड़की खोजिए. इस पर सब हंसने लगे तभी राहुल गांधी ने आश्चर्य जताते हुए कहा- 'ऐसा होगा!'
 
राहुल गांधी ने शेयर किया वीडियो
इस मुलाकात को लेकर राहुल गांधी ने अपने ट्वीटर हैंडल से एक वीडियो भी साझा किया है. इस वीडियो में उन्हें महिला की ओर से खाना खिलाते हुए भी देख सकते हैं. इस मौके पर प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद थीं. महिला किसानों से बातचीत में प्रियंका ने राहुल गांधी कुछ पोल भी खोलीं. उन्होंने कहा कि, बचपन में उनसे ज्यादा शरारती राहुल गांधी थे. लेकिन डब डांट की बारी आती तो प्रियंका को ज्यादा डांट पड़ती थी. 

8 जुलाई को सोनीपत पहुंचे थे राहुल गांधी
बता दें कि राहुल गांधी 8 जुलाई को हरियाणा के सोनीपत पहुंचे थे. यहां पर उन्होंने महिला किसानों से बातचीत की थी. उन्होंने यहां ट्रैक्टर भी चलाया और खेती से जुड़ी समस्याओं पर किसानों से बातचीत भी की. इसी दौरान राहुल गांधी ने महिला किसानों से दिल्ली घुमाने का वादा भी किया था.

HIGHLIGHTS

  • राहुल गांधी के लिए लड़की तलाश रहीं मां सोनिया गांधी
  • सोनीपत से आईं महिला किसानों को दी लड़की खोजने की जिम्मेदारी
  • राहुल गांधी के वादे के चलते सोनीपत से दिल्ली घूमने आईं थी महिला किसान
राहुल गांधी rahul gandhi congress Sonia Gandhi On Rahul Marriage सोनिया गांधी Sonia On Rahul Gandhi Marriage Haryana Woman
Advertisment