logo-image

राजनाथ ने कहा, 2022 तक कश्मीर से खत्म हो जाएगा आतंकवाद, स्वच्छ भारत के लिए पीएम को बोला थैंक्स

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि साल 2022 तक कश्मीर समस्या सहित आतंकवाद, नक्सलवाद और पूर्वोत्तर में फैले उग्रवाद का खात्मा हो जाएगा।

Updated on: 19 Aug 2017, 07:09 AM

नई दिल्ली:

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि साल 2022 तक कश्मीर समस्या सहित आतंकवाद, नक्सलवाद और पूर्वोत्तर में फैले उग्रवाद का खात्मा हो जाएगा।

एक कार्यक्रम के दौरान राजनाथ सिंह ने सभी को भारत को स्वच्छ, गरीबी मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, आतंकवाद मुक्त, सांप्रदायिकता मुक्त और जातिवाद मुक्त देश बनाने की शपथ दिलाई।

लखनऊ में 'संकल्प से सिद्धि- न्यू इण्डिया मूवमेंट (2017-2022) नए भारत का निर्माण' कार्यक्रम में भाग लेने आए राजनाथ सिंह ने इन बातों को कहा।

उन्होंने कहा, 'भारत में कई समस्याएं हैं, जैसे- आतंकवाद, नक्सलवाद और कश्मीर समस्या। मैं यह विश्वास दिलाता हूं कि 2022 तक इन सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा और हम 'न्यू इंडिया' के मंत्र के साथ आगे बढ़ेंगे।'

गृह मंत्री ने कहा, 'अगर लोग 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन की शपथ लेकर 1947 में आजाद हो सकते हैं, तो आजादी मिलने के 70 साल बाद भी देश आत्मनिर्भर क्यों नहीं बन पाया है।'

इसे भी पढ़ेंः ऋण मोचन योजना पर राजनाथ बोले, किसानों के लिए त्योहार की तरह

उन्होंने कहा, 'मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देना चाहूंगा, जिन्होंने 2022 में आजादी की 75वीं वर्षगांठ से पहले 'न्यू इंडिया' को साकार करने का वादा किया है।'

राजनाथ ने कहा, 'महात्मा गांधी ने स्वच्छता के महत्व को पहचाना और इसे एक अभियान का रूप दिया था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे एक जन आन्दोलन बना दिया है।'

इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी केवल सरकार बनाने की राजनीति नहीं करती, बल्कि राष्ट्र निर्माण और विकास की राजनीति को लेकर चलती है। हम सत्ता के साथ व्यवस्था परिवर्तन करने की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें