92 वर्षीय गांधीवादी सुब्बाराव का निधन

92 वर्षीय गांधीवादी सुब्बाराव का निधन

92 वर्षीय गांधीवादी सुब्बाराव का निधन

author-image
IANS
New Update
SN Subbarao

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

गांधीवादी विचारक पद्मश्री डॉ. एस.एन. सुब्बाराव का बुधवार को जयपुर में निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे और लंबे समय से अस्वस्थ थे। उनका जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में इलाज चल रहा था। मंगलवार की रात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एसएसएस अस्पताल में उनका हालचाल जानने गए थे।

Advertisment

गांधीवादी विचारों की स्थापना के लिए जाने जाने वाले सुब्बाराव ने गांधी सेवा संघ की स्थापना कर हजारों लोगों को रोजगार दिया। वह राष्ट्रीय सेवा योजना के संस्थापक सदस्य थे। उन्होंने राष्ट्रीय युवा परियोजना की भी स्थापना की। मुख्यमंत्री गहलोत डॉ. सुब्बाराव को अपना आदर्श मानते थे और उनसे लगातार मार्गदर्शन लेते थे।

1929 में बेंगलोर में जन्मे डॉ. सुब्बाराव 13 साल की उम्र में भारत छोड़ो आंदोलन में शामिल हो गए थे। गहलोत पांच दिनों में तीन बार उनके स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए अस्पताल गए।

गहलोत ने दिग्गज विचारक के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा, मैं वयोवृद्ध गांधीवादी, भाईजी डॉ. एस.एन. सुब्बाराव जी के निधन से व्यक्तिगत रूप से आहत हूं।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment