स्मार्ट सिटी की चौथी लिस्ट जारी, यूपी के 3 समेत 9 शहर शमिल

तमिलनाडु का इरोड, दमन दीव का दीव, बिहार का बिहार शरीफ, उत्तर प्रदेश का बरेली, अरुणाचल प्रदेश का ईंटानगर, उत्तर प्रदेश का मुरादाबाद व सहारनपुर व लक्षद्वीप का कावरत्ती आठ अन्य शहर हैं।

तमिलनाडु का इरोड, दमन दीव का दीव, बिहार का बिहार शरीफ, उत्तर प्रदेश का बरेली, अरुणाचल प्रदेश का ईंटानगर, उत्तर प्रदेश का मुरादाबाद व सहारनपुर व लक्षद्वीप का कावरत्ती आठ अन्य शहर हैं।

author-image
Deepak K
एडिट
New Update
स्मार्ट सिटी की चौथी लिस्ट जारी, यूपी के 3 समेत 9 शहर शमिल

स्मार्ट सिटी योजना की चौथी लिस्ट जारी

केंद्रीय आवास व शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को स्मार्ट सिटी चुनौती के चौथे चरण के विजेता नौ शहरों के नामों की घोषणा की।

Advertisment

इसमें दादर नगर हवेली का सिलवासा और तीन उत्तर प्रदेश के शहर शामिल हैं। इस घोषणा के साथ ही स्मार्ट बनने वाले शहरों की संख्या 99 पहुंच गई है।

तमिलनाडु का इरोड, दमन दीव का दीव, बिहार का बिहार शरीफ, उत्तर प्रदेश का बरेली, अरुणाचल प्रदेश का ईंटानगर, उत्तर प्रदेश का मुरादाबाद व सहारनपुर व लक्षद्वीप का कावरत्ती आठ अन्य शहर हैं, जिनका चयन स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए किया गया है।

सरकार की तरफ से जारी एक बयान के अनुसार, समारोह में पुरी ने मीडिया से कहा, 'यह बताते हुए खुशी हो रही है कि विजेता शहरों ने अपने स्मार्ट सिटी के प्रस्तावों की गुणवत्ता में 19 फीसदी (औसत) चयन की पात्रता के लिए सुधार किया।'

'स्मार्ट सिटी योजना' के लिए निर्धारित राशि का 7% ही हुआ खर्च

Source : IANS

new smart cities Rae Bareli Rampur Smart Cities itanagar
Advertisment