ओडिशाः बारगढ़ में छह किसानों ने की आत्महत्या

ओडिशा में किसानों द्वारा आत्‍महत्‍या करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। ओडिशा के बारगढ़ में कम से कम छह किसानों ने कथित रूप से आत्‍महत्‍या कर ली है।

ओडिशा में किसानों द्वारा आत्‍महत्‍या करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। ओडिशा के बारगढ़ में कम से कम छह किसानों ने कथित रूप से आत्‍महत्‍या कर ली है।

author-image
desh deepak
एडिट
New Update
ओडिशाः बारगढ़ में छह किसानों ने की आत्महत्या

किसानों ने की आत्महत्या (सांकेतिक)

ओडिशा में किसानों द्वारा आत्‍महत्‍या करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। ओडिशा के बारगढ़ में कम से कम छह किसानों ने कथित रूप से आत्‍महत्‍या कर ली है।

Advertisment

सोमवार को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा में किसानों की आत्महत्या के लिए बीजू जनता दल (बीजेडी) की राज्य सरकार की आलोचना की। उन्होंने राज्य के प्रशासन को 'हत्यारे' और 'असंवेदनशील' बताया।

बताया जा रहा है कि कीटनाशकों द्वारा फसल खराब किए जाने के बाद किसान यह कदम उठाने को मजबूर हुए। डिस्ट्रिक्‍ट मजिस्‍ट्रेट खगेंद्र पधी ने कहा है कि जिन किसानों के फसल खराब हो गए हैं, उन्‍हें मुआवजा दिया जाएगा।

उन्‍होंने कहा, कीटनाशकों के मामले की जांच के लिए कर्मचारी लगे हुए हैं। जिनके फसल खराब हो गए हैं, उन्‍हें निश्चित रूप से मुआवजा दिया जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 10 दिनों में आठ से ज्यादा किसानों ने ओडिशा के आठ जिलों में आत्महत्या की है।

और पढ़ेंः 2जी स्पेक्ट्रम केस में CBI अदालत 5 दिसंबर को तय करेगी सज़ा की तारीख

Source : News Nation Bureau

odisha farmer commit suicide Bargarh
      
Advertisment