सियाचिन में हिमपात, हिमस्खलन की वजह से साल 2019 में छह सैन्यकर्मी हताहत हुए

रक्षा राज्य मंत्री श्रीपाद यसो नाइक ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी.

रक्षा राज्य मंत्री श्रीपाद यसो नाइक ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी.

author-image
Rajeev Mishra
New Update
सियाचिन में हिमपात, हिमस्खलन की वजह से साल 2019 में छह सैन्यकर्मी हताहत हुए

प्रतीकात्मक फोटो( Photo Credit : File photo)

सरकार ने सोमवार को बताया कि सियाचिन क्षेत्र में हिमपात और हिमस्खलन की वजह से साल 2019 में छह सैन्यकर्मी हताहत हुए. रक्षा राज्य मंत्री श्रीपाद यसो नाइक ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी.

Advertisment

उन्होंने बताया कि सियाचिन क्षेत्र में हिमपात और हिमस्खलन की वजह से साल 2019 में छह सैन्यकर्मी हताहत हुए. लेकिन इस वर्ष 24 जनवरी 2020 तक ऐसी कोई दुर्घटना नहीं हुई है. नाइक ने बताया कि अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात और हिमस्खलन के कारण 2019 में सेना के 11 जवान हताहत हुए. इस तरह की घटनाओं में अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में 24 जनवरी 2020 तक सेना के छह जवान हताहत हुए हैं.

उन्होंने बताया कि हताहतों के परिजन के लिए निर्धारित लाभों का अक्तूबर 2019 तक हुई दुर्घटनाओं के लिए भुगतान किया जा चुका है. नवंबर और दिसंबर में हुए हादसों के लिए लाभों का आंशिक भुगतान किया गया है और जनवरी 2020 में हुई इस तरह की दुर्घटनाओं के लिए भुगतान की प्रक्रिया चल रही है. एक अन्य सवाल के लिखित जवाब में नाइक ने बताया कि बुलेटप्रूफ जैकेटों की कमी के कारण किसी भी सैनिक के हताहत होने की खबर नहीं है.

Source : Bhasha

indian-army avalanche siachin
Advertisment