/newsnation/media/post_attachments/images/2020/09/03/covid19tests-77.jpg)
भारत में पहली बार एक दिन में कोरोना के करीब 84 हजार मरीज मिले( Photo Credit : फाइल फोटो)
भारत में कोरोना वायरस (Corona Virus) ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. पहली बार देश में एक दिन के अंदर करीब 84 हजार कोरोना वायरस के नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही भारत में कोविड 19 संक्रमण के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर साढ़े 38 लाख से अधिक हो गई है. जबकि पिछले 24 घंटे में देश में एक हजार से अधिक मरीजों ने जान गवां दी है. जिसे मिलाकर अब तक देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 67 हजार के पार पहुंच गई है.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की चालबाजी UNSC में फिर नाकाम, नहीं करा सका भारतीयों को बैन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 83,883 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं. इसके साथ ही भारत में इस रोग से संक्रमित कुल मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 38,53,407 पहुंच गया है. वहीं पिछले 24 घंटे में 1,043 मरीजों की मौत हो गई है, जिन्हें मिलाकर इस घातक वायरस से देश में मरने वालों की कुल संख्या 67,376 हो गई है.
यह भी पढ़ें: 1962 युद्ध से भारत ने लिया सबक, युद्ध हुआ तो चीन चुकाएगा बड़ी कीमत
फिलहाल भारत में कोरोना वायरस के 8,15,538 एक्टिव मामले हैं. हालांकि अब तक 29,70,493 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं. उधर, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, देश में 2 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 4,55,09,380 टेस्ट किए गए हैं, जिनमें से 11,72,179 टेस्ट कल किए गए.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us