राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, पूछा- चीन पर चुप क्यों हैं प्रधानमंत्री?

सिक्किम के डाकोला में सीमा पर भारत-चीन के बीच तनाव जारी है। इस बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह चीन पर चुप क्यों हैं।

सिक्किम के डाकोला में सीमा पर भारत-चीन के बीच तनाव जारी है। इस बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह चीन पर चुप क्यों हैं।

author-image
Jeevan Prakash
एडिट
New Update
राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, पूछा- चीन पर चुप क्यों हैं प्रधानमंत्री?

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)

सिक्किम के डाकोला में सीमा पर भारत-चीन के बीच तनाव जारी है। इस बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह चीन पर चुप क्यों हैं।

Advertisment

राहुल गांधी ने ट्विट कर कहा, 'हमारे प्रधानमंत्री चीन पर चुप क्यों हैं।' 

हाल ही में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे कमजोर प्रधानमंत्री बताया था। राहुल ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा था, 'भारत को एक कमजोर प्रधानमंत्री मिला है।'

राहुल ने अपने ट्वीट के साथ उनके हालिया अमेरिका दौरे से संबंधित दो खबरें भी अटैच की थी। इनमें से एक खबर में कहा गया है कि मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ वार्ता के दौरान एच1बी वीजा का मामला नहीं उठाया।

वहीं दूसरी खबर अमेरिकी विदेश मंत्रालय द्वारा कश्मीर को 'भारत प्रशासित कश्मीर' कहे जाने को भारत द्वारा स्वीकार किए जाने से संबंधित है।

चीन के साथ क्या है विवाद

आपको बता दें की चीन सीमा पर विवाद के बाद से लगातार भारत को उकसा रहा है। चीनी मीडिया और थिंक टैंक भारत को युद्ध तक की धमकी दे चुका है। हालांकि भारत ने कहा कि इस मुद्दे का समाधान कूटनीतिक माध्यम से किया जाना चाहिए। चीन को अपने पहले की जगह (सीमा पर) पर बने रहना चाहिए।

सिक्किम में भारत, भूटान और चीन के बीच त्रिकोणीय सीमा (डाकोला में) पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच तल्ख आमना-सामना होने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा है।

और पढ़ें: सिक्किम में भारत की सख्ती पर चीन की गीदड़ भभकी, कहा-...तो 1962 से बड़ा नुकसान होगा

HIGHLIGHTS

  • सिक्किम में सीमा पर विवाद को लेकर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला
  • राहुल गांधी ने ट्विट कर पूछा, हमारे प्रधानमंत्री चीन पर चुप क्यों हैं

Source : News Nation Bureau

Narendra Modi congress rahul gandhi Prime Minister china Sikkim Standoff
      
Advertisment