अन्ना के स्टेज पर फडनवीस पर शख्स ने फेंका जूता, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अन्ना हज़ारे के अनशन को खत्म कराने के लिये गए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर एक शख्स ने जूता फेंका। हालांकि जूता उन्हें नहीं लगा, लेकिन उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अन्ना हज़ारे के अनशन को खत्म कराने के लिये गए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर एक शख्स ने जूता फेंका। हालांकि जूता उन्हें नहीं लगा, लेकिन उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।

author-image
pradeep tripathi
एडिट
New Update
अन्ना के स्टेज पर फडनवीस पर शख्स ने फेंका जूता, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अन्ना हज़ारे के अनशन को खत्म कराने के लिये गए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर एक शख्स ने जूता फेंका। हालांकि जूता उन्हें नहीं लगा, लेकिन उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisment

अन्ना हजारे लोकपाल और किसानों को ज्यादा समर्थन मूल्य दिये जाने की मांग को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे।

केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अन्ना हज़ारे को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा।
इस मौके पर जब फडनवीस स्टेज पर बोल रहे थे उसी समय एक शख्स ने उन पर जूता फेंक दिया।

अश्वासन के बाद अन्ना ने सातवें दिन अपना अनशन खत्म किया। उन्हें फडनवीस ने जूस पिलाया और उनका अनशन खत्म हुआ। हालांकि अन्ना ने कहा कि अगर 6 महीने के भीतर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे फिर आमरण अनशन करेंगे।

और पढ़ें: अन्ना ने तोड़ा अनशन, महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने पिलाया जूस

Source : News Nation Bureau

shoe hurled at fadnavis Devendra fadnavis Anna Hazare Fast
Advertisment