शिवराज पहुंचे खेतों में, किसानों के नुकसान की भरपाई का वादा
शिवराज पहुंचे खेतों में, किसानों के नुकसान की भरपाई का वादा
भोपाल:
मध्य प्रदेश में पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के चलते फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को निवाड़ी जिले के खेतों में पहुंचे और किसानों को भरोसा दिलाया कि उनके नुकसान की सरकार भरपाई करेगी।मुख्यमंत्री चौहान ने शुक्रवार को निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर तहसील के ग्राम खिस्टोन में असमय वर्षा और ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों को देखने खेतों में पहुंचे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बाहर से फसलें हरी दिखती हैं पर खेत में अंदर जाकर देखो तो कुछ नहीं बचा है। प्रदेश में पृथ्वीपुर सहित जहां-जहां भी फसलों को नुकसान पहुँचा है, उसकी भरपाई की जायेगी।
मुख्यमंत्री चौहान ने खेतों में फसल का जायजा लेने के बाद किसानों से चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि, घबराना मत, मुसीबत का मिलकर मुकाबला करेंगे। आँख में आंसू मत लाना। सभी संकट से बाहर निकाल लूंगा। जहां-जहां भी ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है उसकी भरपाई सरकार करेगी। यदि फसल का 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान हुआ है, तो 30 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर राहत राशि दी जायेगी। फसल बीमा का लाभ अलग से मिलेगा। साथ ही अल्पकालीन ऋण की वसूली स्थगित की जायेगी और अल्पकालीन फसल ऋण को मध्यकालीन ऋण में बदला जायेगा।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जनहानि के लिये चार लाख, गाय-भैंस की मृत्यु पर 30 हजार रुपए और छोटे पशुओं बछड़ा-बछड़ी, बकरा-बकरी तथा मुर्गा-मुर्गी के लिये भी राहत राशि दी जायेगी। यदि मकानों को क्षति हुई है, खपरेल को नुकसान पहुंचा है, तो इसके लिये भी मुआवजा राशि दी जायेगी।
मुख्यमंत्री चौहान ग्राम खिस्टोन में ओलावृष्टि से प्रभावित खेत के भ्रमण के दौरान पीड़ित महिला किसान को 50 हजार रुपए की राशि शीघ्रता से भुगतान करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री चौहान ने मड़िया हल्का के मबई ग्राम की महिला किसान मक्खन बाई रजक से कहा कि चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, आपका भाई मुख्यमंत्री है। उन्होंने मक्खन बाई को 50 हजार रुपए सहायता राशि देने के निर्देश दिये।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य