logo-image

कथक सम्राट बिरजू महाराज के निधन पर शिवराज व शर्मा ने शोक जताया

कथक सम्राट बिरजू महाराज के निधन पर शिवराज व शर्मा ने शोक जताया

Updated on: 17 Jan 2022, 11:25 AM

जबलपुर:

कथक के सम्राट बिरजू महाराज के निधन पर हर तरफ शोक की लहर है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने बिरजू महाराज के निधन को कला जगत के लिए बड़ी क्षति बताया है।

बिरजू महाराज का बीती रात 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री चौहान ने शोक जताते हुए कहा, भारतीय नृत्य कला को विव में विशिष्ट दिलाने और प्रतिष्ठित करने वाले कथक सम्राट, पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज के रूप में देश ने अपने एक अनमोल रत्न को खो दिया। उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

इसी तरह भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा अपने शोक संदेश में कहा, कथक सम्राट, पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित बिरजू महाराज के निधन का शोक समाचार मिला। उनका जाना कला जगत की अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को इस कठिन घड़ी में धैर्य प्रदान करें।

राज्य के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, कथक सम्राट पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी के निधन का समाचार बहुत दुखद है। उनका निधन कला व नृत्य जगत के लिए ही नहीं, भारतीय संस्कृति और देश के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करे व शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दे।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.